Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
2022 Hair cut Trends: महिलाओं के लिए ट्रेंडी शॉर्ट हेयरकट स्टाइल

अगर आप सोच रही हैं कि छोटे बाल आपके लिए सही हैं या नहीं तो बता दें शॉर्ट हेयर को संभालना काफी आसान होता है। आप कम समय में अपना हेयरस्टाइल बनाकर किसी भी पार्टी या इवेंट के लिए तैयार हो सकती हैं। इसमें आपको ज्यादा समय गवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आपने नए साल के साथ अपने लुक को भी नया करने का फैसला लिया है, तो आज हम आपके लिए इस साल के कुठ ट्रेंडी शॉर्ट हेयर कट आपके लिए लेकर आए हैं।

शॉर्ट शेग हेयर कट
एक शेग हेयरकट बैंग्स के साथ एक लंबा बॉब है। लड़कियों के लिए शॉर्ट हेयर कट का मॉर्डन लुक बनावट वाला कट है और मुलेट से इंस्पीरेशन लेता है। यह अपने ट्रिकी स्टाइल और उबेर-एजी लुक के कारण ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। मॉर्डन शेग किसी भी तरह के बालों में स्टाइल जोड़ सकता है। विशेष रूप से पतले बालों वाली लड़कियों पर ये हेयर कट शूट करता है। अगर आप एक वाइल्ड हेयरडू है तो ये आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन

शॉर्ट लेयर्ड हेयर कट
बालों में घनी बनावट और आयाम का भ्रम पैदा करने के लिए ये हेयर कट सबसे अच्छा ऑप्शन है। इस हेयर स्टाइल के लिए अलग-अलग लंबाई में चॉप-चॉप करके शॉर्ट लेयर्ड हेयर कट किये जाते हैं। इस कट में लंबे बालों की लेयर्स को छोटा छोटा करके कट किया जाता है। यह सभी चेहरे के आकार और बालों की बनावट पर सूट करता है। अगर आप ऐसे कट की तलाश कर रहे हैं जिसमें गलत होने की संभावना कम हो, तो यह हेयर कट आप जरूर ट्राई करें।

पिक्सी शॉर्ट हेयर कट
पिक्सी कट पीछे और किनारों से छोटा होता है, जिसमें आगे की तरफ थोड़ी लंबी लंबाई होती है। हॉलीवुड स्टार्स इस तरह के हेयर कट को अपने लुक के साथ जोड़ते हैं। पिक्सी कट चेहरे को बेहतर ढंग से फ्रेम करने में मदद करते हैं। आप इस कट के साथ आगे से बेबी बैंग्स भी जोड़ सकते हैं। अगर आप अपने लुक में एक यूनिक चेंज चाहते हैं तो पिक्सी हेयर कट आपके लिए अच्छा विकल्प है।

फ्रेंच बॉब हेयर कट
फ्रेंच बॉब हेयर कट एक स्पेशल स्टाइल है जो कान के बीच और कंधों के ठीक ऊपर खत्म होता है। जब ब्लंट बैंग्स के साथ जोड़ा जाता है, तो यह सामने वाले व्यक्ति को ठाठ दिखने में मदद करता है। ये हेयर कट आमतौर पर गोल चेहरे और बालों की बनावट पर निर्भर करता है। बड़े माथे को छिपाने के लिए भी ये हेयर कट अच्छा ऑप्शन है।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
