Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
बारिश के मौसम में हेयर फॉल को रोकने के लिए इस्तेमाल करें त्रिफला और भृंगराज हेयर मास्क
बरसात के दिनों में बालों में कई तरह की परेशानी रहती है। बारिश के दिनों में ज्यादा बाल टूटने लगते है। जिसकी वजह से बाल बहुत ही हल्के और बेजान हो जाते हैं। बारिश के दिनों में झड़ते बाल किसी को भी नहीं पसंद होते हैं। बारिश के दिनों में बालों की देखभाल के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट की जगह नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। बारिश के दिनों में बालों की खास देखभाल के लिए आप त्रिफला और भृंगराज का इस्तेमाल कर सकते हैं। त्रिफला और भृंगराज बालों की देखभाल के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। बारिश के दिनों में त्रिफला और भृंगराज का इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना बंद हो जाएगा। चलिए जानते हैं बालों में त्रिफला और भृंगराज मास्क लगाने का तरीका।

भृंगराज हेयर मास्क बनाने और लगाने का तरीका
सामग्री
1 बड़ा चम्मच आंवला पाउडर
2 बड़ा चम्मच भृंगराज ऑयल
विधि
एक पैन में भृंगराज ऑयल को गर्म करने इसके बाद इसमें आंवला पाउडर डालें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाएं तो उसे स्कैल्प पर लगाएं। हल्के हाथों से बालों की मसाज करें। 30 मिनट बाद शैंपू से हेयर वॉश कर लें। हफ्ते में दो बार बालों में भृंगराज हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।

भृंगराज के फायदे
भृंगराज में एंटी इंफ्लेमेटरी पाया जाता है जो कि बालों के विकास के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। भृंगराज ऑयल का इस्तेमाल काफी समय से किया जा रहा है। भृंगराज ऑयल का इस्तेमाल कर स्कैल्प और बालों को मजबूत बनाया जाता है। भृंगराज तेल से बालों की मसाज करने से बालों का झड़ना रुक जाता है। भृंगराज तेल बालों को पोषण देने का काम करता है जिससे बालों का गिरना और झड़ना कम हो जाता है।

त्रिफला हेयर मास्क लगाने और बनाने का तरीका
सामग्री
एक चम्मच त्रिफला पाउडर
दो चम्मच नारियल का तेल
विधि
एक पैन में नारियल तेल गर्म करें इसके बाद इस तेल में त्रिफला पाउडर मिला लें। इस मिश्रण को गर्म करें। इसके बाद जब हेयर मास्क ठंडा हो जाए तो इसमें से तेल को अलग कर लें। इस तेल से बालों की मालिश करें। 30 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें। हफ्ते में दो बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। जल्द ही बालों का टूटन और गिरना बंद हो जाएगा।

त्रिफला के फायदे
त्रिफला बालों के लिए काफी फायदेमंद है। त्रिफला चूर्ण में हरद, आंवला और बहेड़ा से बनाया जाता है। त्रिफला में विटामिन सी और एंटी ऑक्सिडेंट पाया जाता है जो कि बालों की विकास में मदद करता है। त्रिफला बालों को झड़ने और सफेद होने से बचाता है। त्रिफला में पाया जाने वाला पोटेशियम और आयरन बालों की जड़ो को मजबूत बनाने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
