Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
हेयर फॉल को कहना है बाय-बाय, तो इन बीजों की मदद से बनाएं हेयर मास्क
किसी भी व्यक्ति के बाल उसकी खूबसूरती में चार-चांद लगाते है। लेकिन अगर बाल झड़ने लग जाएं तो व्यक्ति परेशान हो जाता है। चाहे पुरूष हो या महिला, हर किसी के लिए बालों का एक अलग ही महत्व होता है। लेकिन कुछ कारणों के चलते लोगों के बाल कम उम्र में ही झड़ने लग जाते हैं। ऐसे में केवल बाजारी प्रोडक्ट्स पर भरोसा करने के स्थान पर आप घर पर ही हेयर मास्क बनाएं। इसके लिए आप कुछ बीजों की मदद ले सकते हैं। यह बीज कई तरह के पोषक तत्वों से युक्त होते हैं और इसलिए यह आपके बालों को अतिरिक्त मजबूती प्रदान करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बेकार समझे जाने वाले बीजों की मदद से बनने वाले कुछ हेयर मास्क के बारे में बता रहे हैं, जो हेयर फॉल को रोकने के साथ-साथ हेयर ग्रोथ में भी मदद करेंगे-

अलसी के बीजों से बनाएं हेयर मास्क
अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन बी, विटामिन सी आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के झड़ने को कम करने और बालों के विकास को बढ़ावा देने का काम करते हैं।
आवश्यक सामग्री-
• दो बड़े चम्मच अलसी के बीज
• एक केला
• 1 बड़ा चम्मच शहद
• 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल
इस्तेमाल का तरीका-
• सबसे पहले अलसी को बारीक पीसकर पाउडर बना लें
• अब केले को अच्छी तरह मैश कर लें।
• केले और अलसी के बीज को मिक्स करें।
• अब इसमें शहद और तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
• आपका हेयर मास्क तैयार है।
• बालों के सेक्शन करते हुए मास्क को लगाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें।
• अंत में, बालों को वॉश कर लें।

मेथी के बीजो से बनाएं हेयर मास्क
मेथी के बीजों में फोलिक एसिड, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी, पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। मेथी के बीज में उच्च प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड की मात्रा भी होती है, जो बालों के झड़ने और रूसी की समस्या को दूर करते हैं-
आवश्यक सामग्री-
• 2 बड़े चम्मच मेथी के दाने
• पानी
इस्तेमाल का तरीका-
• सबसे पहले 2 बड़े चम्मच मेथी के दानों को पानी में भिगो दें और रात भर ठंडी जगह पर छोड़ दें।
• अब उसी पानी का उपयोग करके बीजों को पीसकर पेस्ट बना लें।
• अब इसे अपने बालों की जड़ों में लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
• अपने बालों को माइल्ड शैम्पू से धोने से पहले स्कैल्प पर हल्की मसाज करें।

कद्दू के बीजों से बनाएं हेयर मास्क
कद्दू के बीज जिंक का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं। यह एक ऐसा खनिज है, जो आपके बालों की ग्रोथ को स्पीडअप करने में मददगार है। वहीं, कद्दू की समृद्ध एंटीऑक्सीडेंट सामग्री बालों के प्रोटेक्शन में मददगार है।
आवश्यक सामग्री-
• 1 कप कद्दू के बीज
• 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल
• 2 बड़े चम्मच शहद
इस्तेमाल का तरीका-
• सबसे पहले कद्दू के बीजों को पीसकर पाउडर बना लें।
• अब सभी सामग्री को एक कटोरे में मिलाएं।
• इस मास्क को अपने साफ बालों पर लगाएं और समान वितरण के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी से कंघी करें।
• अब बालों को शावर कैप से ढक लें।
• कद्दू के हेयर मास्क को अपने बालों में 20 मिनट के लिए लगा रहने दें।
• अंत में, हेयर मास्क को गुनगुने पानी से धो लें, फिर शैम्पू कर लें।

सूरजमुखी के बीजों से बनाएं हेयर मास्क
बालों के झड़ने की समस्या को दूर करने में सूरजमुखी के बीज बेहद ही लाभदायी होते हैं। इनमें गामा-लिनोलेनिक एसिड नामक एक तत्व पाया जाता है। यह आपके स्ट्रैंड्स को डीप कंडीशनिंग करके हेयर फॉल को रोकता है।
आवश्यक सामग्री-
• 1/2 एवोकाडो या केला
• एक चम्मच शहद
• नारियल या जैतून का तेल
• आधा कप सूरजमुखी के बीज
इस्तेमाल का तरीका-
• सबसे पहले एक जार में सूरजमुखी के बीज डालकर उसका पाउडर बना लें।
• अब इसमें केला या एवोकाडो डालकर उसे भी ब्लेंड करें।
• अब इस मिश्रण में शहद व नारियल का तेल डालकर मिक्स करें।
• अब इस मिश्रण को अपने बालों पर अप्लाई करें और एक घंटे के लिए छोड़ दें।
• अंत में, माइल्ड शैम्पू की मदद से बालों को वॉश कर लें।



Click it and Unblock the Notifications