Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घने और खूबसूरत बालों के लिए दीपिका कक्कड़ के इस DIY तेल का करें इस्तेमाल, जानें होममेड ऑयल रेसिपी
लंबे और घने बाल हर महिला की चाहत होती है। लेकिन आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में गलत खान पान की वजह से घने और लंबे बाल केवल चाहत बनकर ही रह गई है। प्रदूषण की वजह से बाल बेजान हो जाते हैं। बालों की इस समस्या से निजात पाने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट नहीं बल्कि घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में होममेड ऑयल बनाने का तरीका शेयर किया है। इस ऑयल का इस्तेमाल कर बालों की डलनेस और ड्राईनेस को कम किया जा सकता है। इस होममेड ऑयल से बालों की चंपी करने से आपके बाल सॉफ्ट और घने हो जाएंगे। चलिए जानते हैं होममेड ऑयल बनाने का तरीका।

होममेड ऑयल बनाने का तरीका
एक चम्मच कैस्टर ऑयल, एक चम्मच नारियल का तेल, एक चम्मच आलमंड ऑयल लें। एक बाउल में तीनों तेल को मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को हल्क गुनगुना कर लें। अब इस होममेड ऑयल को बालों में लगाकर बालों की अच्छे से चंपी करें। 10 मिनट तक बालों की चंपी करें। एक घंटे बाद बालों को शैंपू से वॉश कर लें। इस तेल को आप रात को लगाकर सो सकते है अगले दिन हेयर वॉश कर सकते हैं। हफ्ते में 2 से 3 बार इस तेल को बालों में लगाएं।

कैस्टर ऑयल के फायदे
कैस्टर ऑयल बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कैस्टर ऑयल बालों की ग्रोथ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। फ्रीजी बालों के लिए सॉफ्ट बनाने के लिए कैस्टर ऑयल बहुत असरदार है। हफ्ते में दो बार बालों में कैस्टर ऑयल लगाना चाहिए। कैस्टर ऑयल में एंटी इंफ्लेमेशन के गुण पाए जाते है जो कि स्कैल्प पर संक्रमण को कम करते हैं, इससे बालों का झड़ना रुक जाता है। कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर दो मुंहा बालों को भी कम किया जा सकता है।

नारियल तेल के फायदे
गर्मियों के मौसम में स्किन के साथ साथ बालों को भी हाइड्रेशन की जरुरत होती है। नारियल का तेल लगाने से बाल हाइड्रेट बने रहते हैं। नारियल के तेल में प्रोटीन होता है जो कि बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। हफ्ते में दो बार नारियल तेल से बालों की चंपी करनी चाहिए।

आलमंड ऑयल के फायदे
बालों के लिए बादाम का तेल बहुत ही फायदेमंद होता है। बादाम के तेल में विटामिन ई पाया जाता है जो कि बालों की जड़ो को मजबूत बनाने में मदद करता है। बादाम का तेल लगाने से बालों में शाइन देखने को मिलती है। हफ्ते में दो बार बादाम के तेल से बालों की चंपी करनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
