Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
लंबे और घने बालों के लिए यूज करें आंवला जूस
बालों और स्किन के लिए आंवला बहुत ही लाभकारी होता है। आंवला का जूस सबसे अच्छा हेल्थ ड्रिंक माना जाता है। लंबे बालों के लिए भी आंवला का जूस काफी फायदेमंद होता है।

आंवला के जूस में मिनरल्स और विटामिन पाया जाता है जो कि बालों के विकास के लिए बहुत ही असरदार होता है।

आंवला जूस बालों के लिए फायदेमंद
आंवले में काफी पोषण तत्व मौजूद है जो कि बालों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आंवला लंबे और घने बालों का राज है। आंवला डैमेज बालों और सफेद बालों को कम करने में मदद करता है। आंवला जूस का यूज कर बालों को स्मूथ और शाइनी बनाते हैं। चलिए जानते है आंवले जूस का इस्तेमाल करने का तरीका।

आंवला जूस का कैसे करें यूज
आंवले जूस को आप सधे अपने स्कैल्प पर लगा सकती हैं। आंवले जूस को स्कैल्प पर लगाकर 10 से 15 मिनट तक मसाज करें। मसाज करने के बाद 30 से 45 मिनट तक बालों में आंवला जूस लगा रहने दें। इसके बाद अपने बालों को शैंपू से धो लें। आप अपने बालों में आंवला जूस हफ्ते में 2 से 3 बार लगा सकती हैं।

आंवला जूस और नींबू
आंवला और नींबू दोनों ही बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। नींबू में भी विटामिन सी पाया जाता है जो कि बालों के विकास के बहुत ही असरदार होता है। एक चम्मच आंवला जूस में एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं। बालों की मसाज करने के बाद हल्के गर्म पानी से हेयर वॉश कर लें।

आंवला जूस और नारियल का तेल
लंबे और घने बालों के लिए आप आंवला जूस और नारियल तेल का यूज कर सकते हैं। नारियल तेल बालों के लिए जरुरी प्रोटीन देता है। आंवले जूस के साथ आप नारियल तल को मिला कर बालों की मसाज करें। मसाज करने से बाल घने और लंबे होते है।



Click it and Unblock the Notifications
