Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
बारिश के मौसम में उलझे बालों से है परेशान तो बालों को सुलझाने के लिए लगाएं कपूर और नारियल तेल
सीधे बाल और सुलझे बाल हर महिला की चाहत होती है। लेकिन हर किसी के बाल सीधे और सुलझे नहीं होते है। खासकर बारिश के मौसम के में बाल ज्यादा उलझे रहते है। उलझे बालों में कंघी करने से बाल ज्यादा टूटने लगते है। बाल का गिरना किसी को भी पसंद नहीं होता है। अगर आप भी उलझे बालों से परेशान है या फिर उलझे बालों में कंघी करने से बाल टूटते है तो आप बालों में नारियल तेल लगा सकते हैं। नारियल तेल लगाने से उलझे बालों की परेशानी दूर हो जाएगी। नारियल तेल लगाने के बाल मजबूत और घने हो जाएंगे साथ ही बालों का टूटन भी कम हो जाएगा। चलिए जानते हैं सुलझे बालों के लिए नारियल तेल के फायदे।

उलझे बालों के लिए नारियल तेल और कपूर
उलझे बालों को सुलझाने के लिए नारियल तेल में कपूर को मिलाकर लगा सकते हैं। नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से उलझे बाल जल्दी सुलझ जाते है। बालों में नारियल तेल लगाने के लिए 2 चम्मच नारियल तेल में थोड़ा सा कपूर मिलाएं। इसके बाद इस तेल को बालों में लगाएं और 30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से बाल साफ कर लें।

नारियल तेल और मैथी पाउडर
मजबूत और घने बालों के लिए आप नारियल तेल और मैथी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। घने और मजूबत बालों के लिए दो बड़े चम्मच नारियल तेल को गर्म करें इस तेल में एक चम्मच मैथी पाउडर मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को बालों में लगाएं। बालों की जड़ो में तेल लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। 30 मिनट बाद शैंपू से हेयर वॉश कर लें। मैथी का इस्तेमाल करने से बाल सॉफ्ट और सीधे हो जाएंगे।

नारियल तेल और नींबू
अगर आप बालों में रूसी से परेशान है तो नारियल तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों की मसाज कर सकते हैं। नारियल तेल और नींबू के रस से बालों की मसाज करने से रूसी कम हो जाएंगी। एक चम्मच नारियल तेल में नींबू का रस मिला लें। इसके बाद इस तेल से बालों की मालिश करें। 30 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें।

नारियल तेल के फायदे
नारियल तेल में लौरिक एसिड एंटी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं जो कि बालों की जड़ो को मजबूत करते है जिससे बाल का टूटना गिरना बंद हो जाता है। नारियल तेल लगाने से बाल काले और घने हो जाते हैं। बालों को मजबूत घना बनाने के लिए गुनगुने तेल से बालों की मसाज करनी चाहिए। गुनगुने तेल से बालों की मसाज करने से बाल घने और सॉफ्ट हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
