Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
बालों में डैंड्रफ और खुजली से छुटकारा पाने के लिए करें ये घरेलू नुस्खें
बालों डैंड्रफ होने की वजह से स्कैल्प में काफी खुजली होती है साथ ही बाल भी काफी झड़ते हैं। डैंड्रफ की वजह से बालों की जड़े कमजोर हो जाती हैं। वहीं लंबे में बालों में डैंड्रफ को हटाना काफी मुश्किल होता है।

अगर आपके भी लंबे बाल है और आप अपने बालों को मॉइश्चराइज करके बालों की केयर करना चाहते हैं तो आप इन घरेलू नुस्खें को फॉलो कर सकती हैं। इन घरेलू नुस्खों को फॉलो करने से बालों में खुजली और डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

गर्म तेल से मसाज
ड्राय स्कैल्प के लिए गर्म तेल की मसाज बहुत ही फायदेमंद होती है। डैंड्रफ होने की वजह से सिर में काफी खुजली होती है। ऐसे में गर्म तेल की मालिश करने से खुजली से राहत मिलती है। तेली की मालिश से स्कैल्प हाइड्रेट बनी रहती है।

मसाज करने का तरीका
गर्म तेल की मालिश करने के लिए आप नारियल का तेल, कैस्टर ऑयल को मिक्स कर लें। इसके बाद एक कटोरी में तेल को गर्म कर लें। अब रुई की मदद से स्कैल्प पर तेल लगाएं। अच्छे से तेल लगाने के बाद हल्के हाथ से सर की मालिश करें। बालों में तेल कम से कम 2 घंटे तक लगा रहने दें।

सेब का सिरका
सिर में खुजली से छुटकारा पाने के लिए सेब का सिरका काफी कारगार है। सेब का सिरका त्वचा और बालों के बीच के पीएच स्केल को बनाए रखने में मदद करता है।

ऐसे करें सेब का सिरका का इस्तेमाल
सेब सिरका का यूज करने के लिए सबसे पहले अपने हाथ पर पैच टेस्ट करें। अगर आपको किसी भी तरह की एलर्जी नहीं होगी तो आप एक कटोरी में पानी डालकर इसमें सेब का सिराक मिलाएं। रुई की मदद से इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं। कुछ मिनटों तक इसे स्कैल्प पर लगा रहने दें। कुछ समय बाद आप हेयर वॉश कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
