Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
गंजापन दूर करने के लिए महिलाएं लगाएं मेथी का हेयर मास्क, जानें इसके फायदे
मेथी की सब्जी और मेथी के दाने स्किन और बालों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। मेथी के दाने केवल सेहत नहीं बल्कि बालों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। बालों की सुंदरता बढ़ान के लिए मेथी के दाने का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बिजी लाइफस्टाइल की वजह से महिलाएं अपने रुखे और झड़ते बालों से परेशान रहती हैं। ऐसे में आप बालों की देखभाल के लिए आप मेथी के दाने का इस्तेमाल कर सकती हैं।

बालों की मजबूती
मेथी के दाने में प्रोटीन, विटामिन सी, पोटैशियम, आयरन और लेसीथिन पाया जाता है। जो कि बालों की मजबूती को बनाए रखता है। बालों की चमक बढ़ाने के लिए मेथी के दाने को रात भर फूलने दें। अगले दिन मेथी के दानों का सेवन करें। इससे आपके बाल झड़ने बंद हो जाएंगे।

मेथी के दाने हेयर मास्क
रात भर पानी में मेथी के दानों को भिगो कर रखें। इसके बाद इस मेथी के दानों को दही के साथ पीस लें। इसके बाद इस पेस्ट को बालों पर लगाएं। 40 मिनट बाद अपने बालों को धो लें हफ्ते में दो बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।

झड़ते बालों के लिए हेयर मास्क
अगर आप अपने झड़ते बालों से परेशान है तो आप मेथी का हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए मेथी के दानों को रातभर भिगो कर रख दें। इसके बाद इसे पीस कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में आप ऑलिव ऑयल या फिर नारियल तेल मिला लें। इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं। हेयर मास्क को 30 से 40 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद शैंपू से बाल धो लें। हफ्ते में एक बार इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं।

मुलायम बालों
बेजान और मुलायम बालों के लिए मेथी का पेस्ट बहुत ही लाभकारी होता है। मेथी के दाने को पीस कर पेस्ट बना लें। इसके बाद अंडे का पीला हिस्सा इस पेस्ट में मिला दें। आधें घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें। इस पेस्ट को महीने में एक या फिर दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
