Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मुलायम और घने बालों के लिए देसी घी से करें बालों की मालिश
खूबसूरत और घने बाल हर महिला को पसंद होते है। बालों की देखभाल के लिए महिलाओं बालों में तेल लगाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, बालों की देखभाल के लिए देसी घी बहुत ही लाभकारी माना जाता है। देसी घी से बालों की मालिश करने करने बालों की समस्या खत्म हो जाती है।

घी से बालों की मालिश करने से दोमुंहे बाल, रुसी की समस्या, सफेद बाल की परेशानी कम हो जाती है। चलिए जानते हैं देसी घी के फायदे और मालिश करने का सही तरीका।

देसी घी से करें बालों की मालिश
मुलायम और काले बालों के लिए देसी घी से मालिश करें। देसी घी से बालों की मालिश करने से बाल काले, घने, मजबूत और मुलायम रहेंगे। अगर आप दोमुंहे बालों से परेशान है तो आप 3 चम्मच गर्म घी से बालों की मालिश करें। इससे दोमुंहे बाल खत्म हो जाएंगे। घी लगाने से बाल बहुत ही सिल्की हो जाते हैं। घर पर गीन को हल्क गुनगुना करें। इसके बाद देसी घी से बालों की 20 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद इसमें नींबू पानी लगाएं। 10 मिनट बाद शैंपू से अपने बाल धो लें।

डैंड्रफ से पाएं निजात
डैंड्रफ से बालों को काफी नुकसान होता है। रुसी की वजह से बाल ड्राई हो जाते हैं। डैंड्रफ हटाने के लिए आप देसी घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। देसी घी से 15 मिनट तक बालों की मालिश करने से डैंड्रफ खत्म हो जाएगा। देसी घी लगाने से डैंड्रफ ही नहीं बल्कि बालों का सफेद होना भी कम हो जाएगा।

बालों की ग्रोथ के लिए लगाएं देसी घी
बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए आप देसी घी से बालों की मालिश कर सकते हैं। आप देसी घी में आवंला या फिर प्याज का रस मिलाकर भी लगा सकते हैं। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाएंगी। देसी घी से बालों की मालिश करने बालों का झड़ना भी कम हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
