Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
सरसों के बीज से बना हेयर पैक करें यूज़, पाएं लंबे और चमकदार बाल
रुखे और बेजान बालों को लेकर हर कोई परेशान रहता है। झड़ते बालों से परेशान लोग बार बार महंगे हेयर ट्रीटमेंट लेते है लेकिन इससे बालों पर कोई खास असर नहीं पड़ता है। ऐसे में बालों की देखभाल के लिए होममेड हेयर मास्क का यूज करती सकती हैं।

सरसों के बीच का हेयर मास्क बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सरसों एक प्राकृतिक हेयर कंडिशनर है। सरसों के इस्तेमाल से बालों का झड़ना भी कम हो जाता है। चलिए जानते है सरसों के बीच के फायदे।

शाइनी बाल
बदलते लाइफस्टाइल और धूल मिट्टी की वजह से बालों की चमक कम हो जाती हैं। ऐसे में बालों की देखभाल करना बहुत जरुरी हो जाता है। अगर आपके बालों की भी चमक खो रही है तो आपको अपने बालों का ध्यान रखना होगा। बालों में शाइन के लिए आप सरसों के बीच का हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों की खोई शाइन वापस आ जाएगी।

सरसों के बीच का हेयर मास्क बनाने का तरीका
सरसों के बीच, अंडा और बादाम तेल लें। एक कटोरी में अंडे को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसमें सरसों का पाउडर और बादाम तेल डाले। इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इस पैक को बालों की जड़ो में अच्छे से लगाएं। 30 मिनट बाद अपने को धो लें। अंडे की बदबू खत्म करने के लिए आप शैंपू का इस्तेमाल करती हैं। बाल धोने के बाद ड्रायर का इस्तेमाल ना करें क्योंकि ड्रायर का इस्तेमाल करने से बाल रुखे हो जाते हैं।

लंबे बालों के लिए सरसों के बीच का हेयर मास्क
कुछ लड़कियों को लंबे बाल काफी पसंद होते हैं। बालों में पोषण की कमी की वजह से बाल लंबे नहीं हो पाते हैं। ऐसे में बालों की देखभाल करनी बहुत जरुरी हो जाती हैं। लंबे बालों के लिए सबसे पहले आप सरसों के बीच का पाउडर लें, आधा केला, ऑलिव ऑयल और विटाामिन ई के कैप्सुल लें। सरसों के पाउडर और केला को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें ऑलिय ऑयल और विटामिन ई के कैप्सुल मिला लें। पेस्ट तैयार होने के बाद इसे बालों में लगाएं। 30 मिनट बाद बालों को धो लें।

डैंड्रफ से निजात
डैंड्रफ की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप सरसों के बीच से बना हेयर मास्क का यूज कर सकती हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले सरसों के बीच पाउडर लें। 2 चम्मच दही, नीबूं का रस और शहद लें। सबसे दही और सरसों के पाउडर को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसमें नींबू का रस और शहद मिला लें। इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं। 30 मिनट तर बालों में पेस्ट को लगा रहने दें। इसके बाद आप अपने बाल धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
