Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
लंबे और घने बाल करने का आसान तरीका, इस्तेमाल करें चावल का पानी- घर में बनाएं हेयर मास्क
लंबे और घने बाल हर महिला की चाहत होती है। महिलाओं को लंबे बाल बहुत पसंद होते है। लंबे बालों को लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती है। महिलाएं हेयर ट्रीटमेंट का सहारा लेती है। महिलाएं लंबे बालों के लिए महिलाएं केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, उसके बाद भी उनके बालों में कोई खास बदलाव नहीं आता है।

अगर आप भी लंबे बाल चाहती है तो आप इस होममेड हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस होममेड मास्क से कम समय में आपके लंबे बाल हो जाएंगे।

चावल के पानी
बालों के लिए चावल का पानी यानी माड़ बहुत ही फायदेमंद होता है। माड़ में कार्बोहाइड्रेट होता है जो बालों को लिए काफी अच्छा माना जाता है। माड़ में एंटीऑक्सिडेंट, मिनरल्स और विटामिन पाए जाते है जो कि बालों की जड़ो को पोषण देने का काम करता है। साथ ही स्कैल्प में नमी बनाए रखता है। इससे बालों की ग्रोथ अच्छे से होती है।

चावल का पानी बनाने का तरीका
चावल का पानी बनाने के लिए कच्चे चावल को आधा घंटा या फिर रात भर पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद चावल से पानी छानकर पानी को अलग कर दें। इसके बाद इस पानी को अपने बालों में लगा लें। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ जाएंगी।

चावल का पानी बनाने का दूसरा तरीका
चावल को पानी में डालकर कुछ देर उबालें। जब चावल पक जाए तो पानी को अलग करके निकाल ले। पानी ठंडा होने के बाद अपने बालों में लगाएं।

चावल पानी यूज करने का तरीका
चावल का पानी लगाने के लिए सबसे पहले बालों को वॉश कर लें। इसके बाद चावल के पानी को बालों में डालकर अच्छे से मसाज करें। 10 से 15 मिनट तक चावल के पानी बालों में छोड़ दे। इसके बाद पानी से बालों को धों। हफ्ते में 1 से 2 बार चावल के पानी का इस्तेमाल करें।

फायदा
चावल के पानी में इनोसिटॉल पाया जातो है जो कि बालों की जड़ो को मजबूत करता है। इस वजह से बालों में शाइन वा लचीलापन देखने को मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
