Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
बरसात के मौसम में झड़ते बालों से परेशान है तो इस्तेमाल करें चावल का पानी
बरसात के दिनों में बालों की देखभाल करना बहुत मुश्किल होता है। बारिश के दिनों में बाल चिपचिपे हो जाते हैं जिससे बाल टूटने लग जाते हैं। बारिश के दिनों बालों में की देखभाल के लिए आप चावल का इस्तेमाल कर सकते हैं। चावल के पानी का इस्तेमाल करने से डैमेज बालों को ठीक किया जा सकता है। चावल के पानी में एलांटोइन और एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है कि बालों को पोषण देने का काम करता है। चावल के पानी में पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट बालों की जड़ो को मजबूत बनाता है। चावल के पानी का यूज करने से बालों में शाइन आता है। बारिश के दिनों में डैमेज बालों को रिपेयर करने के लिए चावल का पानी बहुत ही फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं चावल के पानी के फायदे और बालों में इस्तेमाल करने तरीका।

डैमेज के लिए चावल का पानी
चावल के पानी का इस्तेमाल कर डैमेज बालों को ठीक किया जा सकता है। चावल पानी को बालों में लगाने के लिए एक कटोरी चावल लें। इसके बाद चावल में पानी डालकर उबाल लें। जब चावल पक जाएं तो पानी को निकाल लें। पानी को ठंडा होने दें। इस पानी को बालों में लगाएं। 20 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें। चावल के पानी में स्टार्च पाया जाता है जो कि बालों को मुलायम बनाने में मदद करता है।
चावल के पानी के फायदे
चावल का पानी बाालों में लगाने से बाल मजबूत हो जाते हैं। चावल के पानी को स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। इसके बाद सिंपल पानी से बालों को धो लें। चावल के पानी का इस्तेमाल करने से बालो में शाइन आता है। चावल के पानी का इस्तेमाल करने से जड़े मजबूत होती है जिससे बालों का टूटना और गिरना बंद हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
