Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
कर्ली हेयर को स्ट्रांग और साइनिंग बनाए रखने के लिए यूज करें ये मिश्रण

कर्ली हेयर्स की महिलाएं अपने बालों को लेकर काफी परेशानी रहती हैं। कर्ली हेयर्स देखने में बहुत ही एक्ट्रैक्टिव लगते हैं। कई लड़कियों को तो कर्ली हेयर वरदान में मिलता हैं। लेकिन उनके लिए कई बार अपने बालों को संभालना मुश्किल हो जाता है। क्या आपको पता है, अगर आप अपने बालों की अच्छे से केयर करें, तो आपके बाल भी एक्ट्रेस तापसी पन्नू की ही तरह खिले हुए नजर आ सकते हैं। बी टाउन की कई एक्ट्रेस अपने बालों की बहुत अच्छे से केयर करती हैं। जिस कारण वो काफी खूबसूरत भी दिखती हैं। अगर आप भी इन सेलेब्स की तरह अपने कर्ली हेयर्स को नेचुरल तरीके से संभालकर रखना चाहती हैं, तो घर में रखी इन चीजों की मदद से उनकी केयर कर सकती हैं।
नारियल का तेल और दही
नारियल का तेल आपके बालों को सिल्की बनाए रखने में मदद करता है। दही भी आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। दही और नारियल के तेल को एक साथ मिलाकर बालों में लगाने से आपके कर्ली हेयर साइनी बने रहते हैं। ये मिश्रण आपके बालों को मॉइश्चराइज करने में भी मदद करता है।
बालों को करें कंडीशनिंग
कर्ली हेयर को संभालना बहुत मुश्किल होता है, जिसका सबसे बड़ा कारण है उनका रूखापन। लेकिन बालों के इस रूखेपन को दूर करने के लिए आपको एक अच्छी कंडीशनिंग की जरूरत होगी। आप मार्केट से लाए हुए कैमिकल कंडीशनर को यूज करने के स्थान पर घर में बने हेयर कंडीशनर को यूज कर अपने बालों को बेहतर बनाए रख सकते हैं। जो आपके बालों को अच्छे से नरिश करें। उन्हें सॉफ्ट और बाउंसी भी बनाएं।
एलोवेरा जेल - बादाम का तेल है फायदेमंद
एलोवेरा के बेहतरीन फायदों के बारे में तो हम सभी जानते ही हैं। हेल्थ के साथ ब्यूटी और हेयर केयर के लिए भी एलोवेरा काफी फायदेमंद है। एलोवेरा आपके बालों को नरिश करने में मदद करता है। एलोवेरा में मौजूदा गुण आपके बालों को मजबूत करने में मदद करता है। बादाम भी आपके बालों के लिए काफी लाभकारी होता है। एलोवेरा और बादाम के तेल को एक साथ मिलाकर बालों में लगाने से आपके कर्ली हेयर मजबूत होने के साथ साइनिंग भी बने रहते हैं। बालों को वॉश करने से आधे घंटे पहले हल्के हाथों से अपने बालों में मसाज कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
