Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
घने और चमकदार बालों के लिए बालों में लगाएं विटामिन सी, जानें फायदे
घने और चमकदार बाल हर किसी की चाहत होती है। आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल में घने और चमकदार बाल बस एक ख्वाब बनकर रह गया है। घने और चमकदार बालों के लिए विटामिन बहुत जरुरी होता है। विटामिन की मदद से बालों में चमक आती है।

विटामिन सी का इस्तेमाल करने से बाल शाइनी और घने नजर आते हैं। विटामिन सी बालों को सिल्की बनाने में मदद करता है। चलिए जानते हैं विटामिन सी के फायदे। चलिए जानते हैं बालों में विटामिन सी का कैसे करें इस्तेमाल।

नींबू
नींबू में विटामिन सी और साइट्रिक एसिड पाया जाता है जो कि बालों को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। नींबू का रस स्कैल्प इंफेक्शन को भी दूर करता है। सिल्की बालों के लिए आप नीबूं का रस यूज कर सकते हैं। बालों में नींबू इस्तेमाल करने के लिए सरसों का तेल लें। सरसों के तेल में नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इस तेल से बालों की मसाज करें। नींबू का रस और सरसों का तेल लगाने से बालों का डैंड्रफ कम हो जाएगा साथ ही बाल शाइनी और सॉफ्ट नजर आएंगे।

दही
चमकदार और सिल्की बालों के लिए दही बहुत ही असरदार होती है। दही का इस्तेमाल करने से बालों की रुसी कम हो जाती है। बालों की चमक बढ़ाने के लिए दही काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप डैंड्रफ और रफ बालों से परेशान है तो दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों में दही लगाना बेहद आसान है। दही लें और बालों की जड़ो में लगाएं। दही लगाने के 20 से 30 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें।

आंवले का पानी
आंवला बालों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। आंवले के पानी को हेयर सीरम की तरह यूज किया जा सकता है। आंवले के पानी से बालों की मसाज करने से बालों की जड़े मजबूत होती है साथ ही बाल घने और चमकदार बने रहे है। आंवला का इस्तेमाल करने से बालों में चमक आती है। घने और चमकदार बालों के लिए आंवला का पानी बहुत ही अच्छा माना जाता है।

संतरे का रस
संतरा का रस स्किन के साथ साथ बालों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। संतरे के रस का इस्तेमाल करने से बालों में चमक आती है साथ ही बाल घने नजर आते हैं। संतरे के रस का इस्तेमाल करने से डैंड्रफ से छुटकारा पाया जा सकता है। संतरे का रस को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले संतरे के छिलकों को पानी में डालकर उबाल लें। इसके बाद पानी को छानकर इस पानी से हेयर वॉश करें। इससे ना केवल डैंड्रफ कम होगा बल्कि बाल चमकदार भी नजर आएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
