Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानें कम उम्र में सफेद बाल होने का कारण, बालों को सफेद होने से बचाने के असरदार टिप्स
आजकल के लाइफस्टाइल और खराब खान पान की वजह से कम उम्र में लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। वायु प्रदूषण, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और तनाव की वजह से कम उम्र में बाल सफेद हो रहे है। बालों का सफेद होना एक नेचुरल है लेकिन समय से पहले बालों का सफेद होने के मतलब है कि आपके शरीर में जरुरी पोषक तत्वों की कमी है। चलिए जानते हैं कम उम्र में क्यों होते है बाल सफेद और सफेद बालों को कम करने के उपाय।

कम उम्र में बाल सफेद होने का कारण
शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से बाल सफेद होने लगते हैं वहीं कुछ लोगों के बालों के सफेद होने का अनुवांशिक कारण भी हो सकता है। ज्यादा लोगों में बाल सफेद होने का कारण पोषक तत्वों और अनहेल्दी लाइफस्टाल रहा हैं।

तनाव
झड़ते और सफेद बाल का सबसे बड़ा कारण तनाव भी है। ज्यादा तनाव लेने से बाल जल्दी सफेद हो सकते है। क्योंकि तनाव के दौरान ब्रेन में कोर्टिसोल और एंड्रेनालाइन हॉर्मोन्स का उत्पादन होने लगता है जिससे बाल सफेद होने लगते हैं। ऐसे में तनाव कम करें।

प्रोटीन की कमी
प्रोटीन की कमी की वजह से बाल सफेद होने लगते है। कम उम्र में बाल सफेद होने का बड़ा कारण प्रोटीन की कमी होती है। हेल्दी बालों के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन शामिल करें।

विटामिन बी 12 की कमी
शरीर में विटामिन की कमी से भी बाल सफेद हो सकते हैं। लेकिन विटामिन बी 12 की कमी से सफेद बाल की समस्या अधिक होती है। काले बालों के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करें।

प्रदूषण और धूम्रपान
प्रदूषण की वजह से भी बाल बहुत ही जल्दी सफेद हो सकते हैं। वायू प्रदूषण में रहने वाले लोगों के बाल सफेद होने की संभावना अधिक होती है। वहीं अधिक धूम्रपान करने से भी बाल सफेद होते है। सिगरेट पीने से बाल उम्र से पहले सफेद हो सकते है।

सफेद बालों रोकने के लिए उपाय
कम उम्र में सफेद बालों को रोकने के लिए सबसे पहले आपको अपना अनहेल्दी लाइफस्टाइल बदलना चाहिए। हेल्दी लाइफस्टाइल से सफेद बालों को कम किया जा सकता है।
- तनाव कम करें ज्यादा तनाव लेने से सफेद बाल होते है।
- रोजाना शैंपू करने से बचें।
- डाइट में हरी सब्जियों और फल का सेवन करें।
- हफ्ते में दो दिन बालों की नारियल तेल से मसाज करें।
- बालों केमिकल का इस्तेमाल कम से कम करें।



Click it and Unblock the Notifications
