Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
रिवर्स हेयर वॉश क्या है, इस टेक्निक से बाल हो जाते है ज्यादा घने और खूबसूरत
क्या आपने कभी रिवर्स वाशिंग के बारे में सुना है? ये हेयर वॉश टेक्निक बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इस टेक्निक में आपको अपने हेयरवॉश का पैटर्न बदलना है। आपको बता दें कि ये प्रक्रिया बहुत जटिल नहीं है, जिसमें प्रोडक्ट्स को अलग तरीके से यूज करने से ज्यादा कुछ नहीं है। इस प्रक्रिया में पहले बालों की कंडीशनिंग करना होता है, फिर डीप कंडीशनिंग करना और सबसे बाद में क्लीन्ज़र या रेगुलर शैम्पू का उपयोग करना शामिल होता है। आइए जानते है रिवर्स वॉशिंग के बारे में कैसे ये आपके बालों को पहले से ज्यादा खूबसूरत बना सकता है।

रिवर्स हेयर वॉश:
रिवर्स हेयर वॉश बहुत ही ईजी टेक्निक है। आमतौर पर हम बालों को धोने का एक तरीका फॉलो करते है पहले बालों को गीला करते है, फिर शैम्पू लगाते है, उसके बाद कंडीशनर लगाते है। जबकि रिवर्स वाशिंग के लिए जरुरी है कि आप सबसे लास्ट स्टेप को ही पहला स्टेप बनाएं, यानी इस हेयर वॉशिंग टेक्नीक में स्टेप्स तो वहीं है, बस आपको उनका क्रम बदलना है। तो अगर आप पिछले कई सालों से एक फिक्स पैटर्न से बाल धो रहे थे, तो अब उसे रिवर्स हेयर वॉश की प्रक्रिया के तहत उसे बदलना होगा, लेकिन ऐसा करने से फायदा क्या होगा आइए जानते है?
रिवर्स हेयर वॉश का कॉन्सेप्ट ये है कि पहले बचा हुआ कंडीशनर बालों की किस्म में पोषक तत्वों को डाल देगा, जबकि केराटिन प्रोटीन की छिद्रता पानी के पीएच के कारण खुली रहेगी। यदि बालों के कोश साफ और स्पष्ट हैं, तो वे कंडीशनर के पौष्टिक हाईड्रेशन के लिए अधिक ग्रहणशील होते हैं। हेयर कंडीशनर बालों की देखभाल की दिनचर्या में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि वे बालों को हाइड्रेट और पोषण देने के साथ-साथ उसमें चमक, लोच और नमी बनाए रखते हैं।

रिवर्स वॉश आपके बालों को कैसे फायदा पहुंचाता है?
रिवर्स वाशिंग से बाल हाइड्रेड रहने के साथ ही बालों को वॉल्यूम मिलता है, रिवर्स वाशिंग बालों के झड़ने और पतले होने की समस्या से भी निजात दिलाता है। इसके अलावा आपके बाल लंबे समय तक साफ दिखाई देते हैं, क्योंकि कंडीशनर से बाल धोने की तुलना में जब हम शैम्पू से बाल धोते है तो उसमे चिकनाहट या यूं कह सकते है चिपचिपापन जल्दी आ सकता है। हालांकि इस बीच सबके मन में ये भी सवाल उठता है कि क्या रिवर्स वॉशिंग आपके बालों को नुकसान पहुंचाती है? यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कुछ प्राकृतिक प्रकार के बालों के लिए रिवर्स धुलाई फायदेमंद हो सकती है; हालांकि, मोटे या रूखे घुंघराले बालों वाले लोगों के लिए ये प्रक्रिया समान लाभ नहीं देती है।

रिवर्स हेयर वॉश का तरीका
शैम्पू से शुरू करने के बजाय, अपने बालों को गीला करने के बाद कंडीशनर से स्प्रिट करें। पांच मिनट तक स्कैल्प से लेकर सिरे तक बालों में कंडीशनर की अच्छी तरह से मसाज करें या कंघी करें। सिर के निचले दो-तिहाई हिस्से पर ध्यान दें, जहां बालों को अच्छी मात्रा में प्राकृतिक सीबम मिल सकें। पांच मिनट के बाद बालों को गर्म पानी से धो लें और फिर थोड़ा-सा शैम्पू लगाकर अच्छी तरह से धो लें।
यदि आपको लगता हैं कि यह आपके बालों के प्रकार के लिए प्रभावी प्रक्रिया है, तो आप हर बार जब आप अपने बालों को धोते हैं तो रिवर्स वाशिंग का उपयोग करना चुन सकते हैं। यह ना सिर्फ आपकी स्कैल्प को क्लीन करेगा,बल्कि इस प्रक्रिया को करने से बाल हेल्दी और हाइड्रेड दिखेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
