Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
बेवजह हेयर मास्क लगाने से बालों को हो सकता है नुकसान, जानें हेयरपैक लगाने का सही रूटीन
बालों की देखभाल के लिए हेयर मास्क को काफी अच्छा माना जाता है। हेयर मास्क का उपयोग करने से बालों से संबंधी परेशानी कम हो जाती है। वहीं बेवजह हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बालों को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में बेवजह बालों में हेयर मास्क का यूज नहीं करना चाहिए।

हेयर मास्क का इस्तेमाल बालों की जरूरत के अनुसार करना चाहिए। आइए जानते हैं आपके बालों एक्स्ट्रा केयर की जरुरत कब है और बालों में कौन स हेयर मास्क यूज करें।

कंडीशनर लगाने के बाद भी बाल नजर आए रफ
बालों की देखभाल के लिए शैंपू और कंडीशनर काफी होता है। अगर आपके बाल कंडीशनर लगाने के बाद भी रफ लगते है तो आप हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बालों की रफनेस कम हो जाती है। हेयर मास्क लगाने के लिए बालों को हल्का गीला करें इसके बाद बालों में हेयर मास्क लगाएं। 10 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें।

मौसम में बदलाव
हेयर केयर के लिए सर्दियों में हेयर मास्क लगाना अच्छा माना जाता है। जबकि यह सच नहीं है हेयर मास्क का इस्तेमाल बालों की जरुरत के हिसाब से करना चाहिए। सर्दियों के मुकाबले गर्मियों के मौसम में बाल अधिक डैमेज होते है। ऐसे में बालों की देखभाल मौसम के अनुसार करना चाहिए। क्योंकि मौसम के अनुसार बालों की दिक्कते अलग अलग होती है। सर्दियों में डैंड्रफ की परेशानी होती है वहीं बरसात के मौसम में अधिकतर महिलाएं हेयर फॉल से परेशान रहती हैं।

फ्रिजीनेस बढ़ने पर करें हेयर मास्क का यूज
बालों में हेयर मास्क का इस्तेमाल तब करें जब आपके बालों में फ्रिजीनेस बढ़ जाए। धूल मिट्टी और प्रदूषण की वजह से बालों का फ्रिजीनेस बढ़ जाता है ऐसे में आप बालों का फ्रिजीनेस दूर करने के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हेयर फॉल बढ़ने पर
हेयर मास्क का इस्तेमाल हेयर फॉल बढ़ने पर कर सकते हैं। हेयर पैक की मदद से हेयर फॉल को रोका जा सकता है। साथ ही डैमेज बालों को भी रिपेयर किया जा सकता है। बालों की देखभाल के लिए हेयर टाइप के अनुसार हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। बाजार में कई तरह के हेयर मास्क आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन बालों के लिए नेचुरल हेयर मास्क ज्यादा अच्छा माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
