Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
झड़ते बालों को ना लें हल्के में, ये लक्षण नजर पर जाएं डॉक्टर के पास
हेयर लॉस गंजेपन, फंगल इंफेक्शन और गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते है। बालों का झड़ना किसी को भी पसंद नहीं होता है। झड़ते बालों से हर कोई परेशान रहता है, रोजाना 50 से 100 बालों का गिरना सामान्य है लेकिन इससे ज्यादा बाल झड़ते है तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए। चलिए जानते हैं झड़ते बालों के गंभीर लक्षण और इलाज।

कब जाना चाहिए डॉक्टर के पास
डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका हेयर फॉल किस टाइप का है। कई बार मौसम की वजह से भी बाल झड़ने लगते है खासकर बरसात के मौसम में बालों का झड़ना अधिक बढ़ जाता है। नॉरमल हेयर फॉल धीरे धीरे होता है। अगर आपके बाल अचानक और तेजी से गिरने लगते है तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए। कंघी करते समय आपके बाल सामान्य से ज्यादा झड़ रहे है तो आप डॉक्टर की सलाह लें।
- अचानक और तेजी से झड़ते बाल
- ज्यादा मात्रा बालों का गिरना
- बालों में खुजली होना
- स्कैल्प का लाल होना

क्यो होता है हेयर लॉस
हेयर लॉस की बार अधिक तनाव लेने की वजह से भी होता है। आजकल के लाइफस्टाइल में अनहेल्दी डाइट की वजह से भी बालों का झड़ना बढ़ गया है। अनहेल्दी डाइट की वजह से शरीर को पोषक तत्व नहीं मिल पाते है जिसकी वजह से बालों का झड़ना बढ़ जाता है। विटामिन सी, विटामिनी डी, विटामिन ई और आयरन की कमी से बालों का झड़ना बढ़ जाता है।

हेयर लॉस के कारण
बाल गिरने के बाद नए बाल आ जाते हैं, लेकिन जब बाल गिरने के बाद दोबारा बाल नहीं उगते है तो उसे हेयर लॉस कहते हैं। चलिए जानते हैं हेयर लॉस क्यो होता है। थायराइड की बीमारी होने पर भी बालों का झड़ना बढ़ जाता है। स्कैल्प इंफेक्शन, मीनोपॉज, हाई ब्लड प्रेशर, तनाव, ज्यादा वजन कम करना, बुखार, ब्लो ड्रायर और ब्लीचिंग एजेंट्स हेयर लॉस का कारण है।

झड़ते बालों को कैसे रोके
झड़ते बालों को कम करने के लिए आप अपनी डाइट प्रोटीन लेना शुरु करें। बालों के विकास के लिए प्रोटीन बहुत जरुरी होता है। अंडे का सफेद हिस्सा खाने से बाल मजबूत होते है। इसके अलावा अपनी डाइट में आंवला शामिल करें। आंवला में एंटी ऑक्सिडेंट्स पाया जाता है जो कि बालों की वॉल्यूम को बढ़ाता है। आंवला का सेवन करने से रुसी भी कम होती है साथ ही बाल घने होते है।



Click it and Unblock the Notifications
