Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
योग टिप्स: झड़ते बालों को रोकने के लिए करें योगासन
झड़ते बालों से कई महिलाएं परेशान रहती हैं। घरेलू नुस्खें और हेयर ट्रीटमेंट लेने के बाद भी झड़ते बालों की परेशानी को मिटा पाना मुश्किल होता है।

बता दें कि योग करना ना केवल सेहत बल्कि बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। योगा कर आप अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं। चलिए जानते हैं बालों झड़ने से रोकने वाले योगासन के बारे में।

पवन मुक्तासन
पवन मुक्तासन बालों को झड़ने से रोकता है। साथ ही ये पेट की चर्बी भी कम करता हैं। झड़ते बालों को रोकने के लिए आप मुक्तासन योगासन कर सकती हैं। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। बाएं घुटने को मोड़ें और पेट के पास तक ले जाएं। सांस छोड़ते हुए अपने दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में फंसाए उसके बाद घुटने नीचे रखें फिर सहायता से अपने बाएं घुटने से सीने को छूने की कोशिश करें। इसके बाद सर जमीन से ऊपर उठाएं और घुटने से नाक को छूने की कोशिश करें।सिर को ऊपर उठाने और नाक को घुटनों से छूने के बाद 10 से 30 सेकेंड रखें। इस पूरी प्रक्रिया को 3 से 5 बार करें।

वज्रासन
वज्रासन कई बीमारियों को ठीक करने के साथ साथ बालों को भी झड़ने से रोकता है। वज्रासन करने से पाचन क्रिया ठीक होगी जिससे बाल झड़ने बंद हो जाते हैं। रोज 10 मिनट व्रजासन करना चाहिए। इस योगासन को करने के लिए दोनों पैरों के घुटने से मोड़कर दोनों एड़ियों पर बैठ जाए। पैर को दोनों अंगूठे परस्पर लगे रहें। पैर के तलवों के ऊपर नितम्ब रहे। कमर और पीठ को बिल्कुल सीधे रखें। दोनों हाथ को कुहनियों से मोड़े बिना घुटने पर रख दें। हथेलियां नीचे की ओर रहे।

उत्तानासन
इस योग को करने से थकान और कमजोरी दूर होती है। जिससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे बालों की समस्या दूर हो जाती है। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े रहें, दोनों पैरों में लगभग एक मीटर का अंतर रखें। दोनों पैरों के बाहर की ओर मोड़े और दोनों हाथों की उंगुलियों को आपस मिला लें। बाजू को सीधा और ढीला रखें और सांस भर लें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए घुटने मोड़ेते हुए नीचे बैठें जिससे आपकी हाथों की उंगलियां जमीन को टच करें। लेकिन झुकें नहीं रीढ़ को सीधा रखें।



Click it and Unblock the Notifications
