Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
योग दिवस: झड़ते और रुखें बालों के लिए करें ये योगा
21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। योग दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को योग के लिए जागरुक करना होता है। योग से केवल सेहत अच्छी होती है बल्कि आपकी सुंदरता और बालों की सेहत भी बनाए रखता है। योग करने से बाल लंबे समय तक काले और स्किन जवां बनी रहती हैं।

आजकल महिलाएं झड़ते बालों की वजह से परेशान रहती हैं। बाल झड़ने का सबसे बड़ा कारण तनाव यानी स्ट्रेस होता है। ज्यादा तनाव लेने की वजह से बालों का झड़ना शुरु हो जाता है। योग की मदद आप अपने झड़ते बालों को कम कर सकती हैं।

अधोमुख आसन
हेल्दी और लंबे बालों के लिए शरीर में खून का सर्केुलेशन होना बहुत जरुरी होता है। अधोमुख आसन करने से पूरी बॉडी का खून सिर से लेकर पैरो तक अच्छे से सर्कुलेट रहता है। जिससे बाल टूटने और झड़ने की समस्या खत्म होने लगती हैं। अधोमुख आसन हर सुबह खाली पेट करना चाहिए। इस आसन को करन से टूटते बालों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इस आसन को करने के लिए उल्टे होकर पैर को पंजे और हाथों को जमीन पर लगना है। बाकि शरीर के हिस्से को हवा में रखना होता है। फिर नॉरमल हो जाएं। इस आसन को 6 से 7 बार करें।

पवनमुक्तासन
पवनमुक्तासन करने के लिए पहले आप पीठ के बल लेट जाएं। फिर दोनों पैरों को फैलाएं इनके बीच की दूरी कम करें। अब दोनों पांव उठाएं घुटने मोड़ते हुए घुटनों को अपने हाथों से घेर लें। इसके बाद सांस छोडे, धुटनों को दबाते हुए छाती की ओर लाएं। फिर सिर उठाएं फिर घुटनों को चेस्ट के पास लाएं। इससे ठोड़ी को घुटनों से स्पर्श करें। फिर सांस लेते हुए पैरों को जमीन पर लेकर आएं। इस आसन को 3 से 5 बार करें। इस आसन को करने से बालों की ग्रोथ बहुत अच्छी हती हैं। पवनमुक्तासन आसन महिलाओं में मासिक धर्म की समस्याओं को भी कम करने में मदद करता है।

उष्ट्रासन
इस आसन को करने के लिए जमीन पर घुटने के बल बैठ जाएं। अब दोनों हाथों से पैरों को पकड़ें और गर्दन को पीछे की तरफ मोड़ें। इस स्थिति में दूर तक रहें। इस आसन को 5 से 6 बार तक करें। इस आसन को करने से बालों का टूटना और झड़ना कम कर देता है।

वज्रासन
वज्रासन योग करने का सबसे आसान आसन है। इस आसन को आप आसानी से कर सकते हैं। वज्रासन से डाइजेशन को सुधारने में मदद करता है। इससे बालों की जूड़ी समस्या भी दूर हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
