Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
इस आयुर्वेदिक सोप को लगाने से घमौरियों की हो जाएगी छुट्टी, यहां देखें रेसिपी
गर्मी के मौसम में उमस और पसीने के कारण घमौरी होने की समस्या आम हो जाती है। घमौरी के कारण स्किन पर खुजली, जलन होने लगता है। घमौरियों को ठीक करने के लिए लोग कई सारे घरेलू इलाज अजमाते हैं।
मार्केट में बहुत सारे घमौरी के साबुन आते हैं लेकिन वह आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। ऐसे में आप घर पर तैयार किया गया घमौरियों के लिए आयुर्वेदिक साबुन इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए ऐसा ही एक आयुर्वेदिक साबुन की रेसिपी लाए है जिसे आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं और घमौरियों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

घमौरियों के लिए आयुर्वेदिक साबुन
आयुर्वेदिक साबुन बनाने की रेसिपी:
* नारियल का तेल - 1 कप
* नीम का तेल - 1/2 कप
* एलोवेरा जेल - 1/2 कप
* अरंडी का तेल - 1/4 कप
* बादाम का तेल - 1/4 कप
* गुलाब जल - 1/4 कप
* हल्दी पाउडर - 2 बड़े चम्मच
* चंदन पाउडर - 2 बड़े चम्मच
* लैवेंडर एसेंशियल ऑयल - 10-12 बूंदें
साबुन बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक डबल बॉयलर या उबलते पानी के बर्तन के ऊपर रखे बाउल में, नारियल का तेल और नीम के तेल को एक साथ डालकर पिघला लें।
2. जब ये अच्छी तरह पिघल जाए तो इसे गैस से उतार कर ठंडा होने के लिए रख दें।
3. अब इस पिघले हुए तेल में एलोवेरा जेल, अरंडी का तेल, बादाम का तेल और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
4. अब इस मिश्रण में हल्दी पाउडर और चंदन पाउडर भी डालकर मिला दें। जब तक पाउडर समान रूप से इस मिश्रण में मिल न जाए तब तक इसे मिलाते रहे।
5. अपने साबुन को खुशबूदार बनाने के लिए लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे डालकर हिलाएं।
6. इस मिश्रण को साबुन के सांचों में डालकर रूम टेंपरेचर पर जमने के लिए रख दें।
7. एक बार पूरी तरह से सख्त हो जाने पर, साबुन को सांचों से हटा दें।
कैसे करें साबुन का इस्तेमाल
घमौरियों के लिए आयुर्वेदिक साबुन का इस्तेमाल करने के लिए, अपनी स्किन को हल्का सा गीला करें और साबुन को घमौरियों वाले प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं। कुछ मिनट तक इस साबुन से धीरे-धीरे स्किन पर मसाज करें, फिर पानी से अपनी स्किन को साफ कर लें। अपनी स्किन को रिलेक्स देने के लिए जरूरत के मुताबिक इसका इस्तेमाल करें। किसी भी एलर्जी से बचने के लिए इस पहले पैच टेस्ट करना ना भूले। अगर आपको कोई अन्य समस्या महसूस हो तो इस साबुन का इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
