Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Holi 2026: चेहरे से होली के जिद्दी रंग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, त्वचा को नहीं होगा नुकसान
Home Remedies To Remove Holi Colors: होली का त्योहार रंगों के बिना अधूरा है। इस दिन लोग जमकर रंग-गुलाल खेलते हैं। कुछ लोग गुलाल से होली खेलते हैं, तो वहीं कुछ लोग पक्के रंग से होली खेलते हैं। हाेली खेलने में जितना मजा आता है, होली के बाद उन रंगों को हटाना उतना ही मुश्किल काम होता है। कुछ रंग तो इतने गहरे और पक्के होते हैं कि कि काफी कोशिशों के बाद भी पूरी तरह साफ नहीं हो पाते। ऐसे में, अक्सर लोग रंग हटाने के लिए बार-बार साबुन और पानी से चेहरा रगड़ते हैं, जिससे त्वचा रूखी हो सकती है या रैशेज की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में, आप चाहें तो होली का रंग छुड़ाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से घर पर ही होली का रंग छुड़ा सकते हैं।

खीरा
होली का रंग छुड़ाने के लिए आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक खीरे को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें। फिर इसमें एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाएं। अब कॉटन की मदद से इस मिश्रण को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से चेहरे को धो लें। इससे चेहरे से रंग आसानी से हट जाएगा।
बेसन
होली का रंग छुड़ाने के लिए आप बेसन का उबटन भी लगा सकते हैं। बेसन त्वचा पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को भी निखारता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच दही और एक चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। जब यह सूख जाए, तो पानी से चेहरा धो लें।
कच्चा दूध
होली का कलर हटाने के लिए आप कच्चे दूध का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए कच्चे दूध में रुई डुबोकर चेहरे को साफ करें। आप चाहें तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं। इससे चेहरे से रंग हटने जाएगा। साथ ही, त्वचा मुलायम और चमकदार भी नजर आएगी।
मुल्तानी मिट्टी
त्वचा पर चढ़े रंग को निकालने में मुल्तानी मिटटी भी कारगर साबित हो सकती है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 2 चम्मच नींबू का रस डालकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। जब यह पूरी तरह सूख जाए, तो चेहरे को पानी से धो लें। इससे चेहरे से रंग हटाने के साथ-साथ दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद करती है।
गेहूं का आटा
चेहरे से होली का रंग छुड़ाने के लिए आप गेहूं के चोकर में दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए छुड़ाएं। उसके बाद पानी से चेहरे को धो लें। इससे रंग आसानी से छूट जाएगा और त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं होगा।



Click it and Unblock the Notifications