Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
चेहरे की झाइयों को जड़ से खत्म कर देंगे ये 3 घरेलू नुस्खे, हफ्तेभर में स्किन हो जाएगी निखरी और बेदाग
Chehre Ki Jhaiyon Ko Jad Se Kaise Khatam Kare: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा निखरी और बेदाग नजर आए। लेकिन कई लोगों के चेहरे पर झाइयां हो जाती हैं, जो चेहरे की सुंदरता को कम कर देती हैं। झाइयां होने पर त्वचा पर भूरे रंग के धब्बे दिखने लगते हैं और स्किन का रंग भी डार्क हो जाता है। ऐसे में, कई लोग जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोग पार्लर जाकर महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स कराते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे में, झाइयों से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। आइए, ब्यूटी और हेयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानते हैं ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में, जिनका इस्तेमाल करके आप चेहरे से झाइयों को दूर कर सकते हैं और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं -

शहद और नींबू का पेस्ट
चेहरे से झाइयों को हटाने के लिए आप शहद और नींबू का पेस्ट लगा सकते हैं। दरअसल, शहद में हाइड्रोजन पेरोक्साइड होता है, जो झाइयों को हल्का करने में मदद करता है। वहीं, नींबू में विटामिन-सी पाया जाता है, जो दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे झाइयां गायब हो जाएंगी।
दही
चेहरे से झाइयों को साफ करने के लिए दही काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, इसमें लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों और झाइयों को कम करने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करती है। इसके लिए दही में एक चुटकी हल्दी मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी।
पपीते और ओट्स का पेस्ट
चेहरे से झाइयां हटाने के लिए आप पपीते और ओट्स का पेस्ट भी लगा सकते हैं। दरअसल, पपीते में पपेन नामक एंजाइम मौजूद होते है, जो झाइयों को हल्का करने में मदद करता है। वहीं, ओट्स त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को हटाता है और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच ओटमील (ओट्स का पाउडर) लें। इसमें 2 चम्मच पपीते का गूदा और एक चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
