Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
रंगत साफ़ करने से लेकर एक्ने तक में फायदेमंद है चावल का आटा

आप गोरी रंगत पाने के लिए कई तरह के क्रीम और लोशन्स पर निर्भर रहते हैं। इस वजह से आप ज़्यादातर मौकों पर घरेलू उपायों को दरकिनार कर देते हैं। आप में से कई लोग इस बात को नहीं समझते हैं कि घरेलू उपाय ना सिर्फ आपकी स्किन को फायदा पहुंचाते हैं बल्कि आपको कई तरह के साइडइफ़ेक्ट से भी दूर रखते हैं।
बाज़ार में मिलने वाले प्रोडक्ट केमिकल से भरे होते हैं जो तुरंत असर तो दिखाते हैं लेकिन लंबे समय के लिए त्वचा को डैमेज कर देते हैं।

चावल का आटा घर में मिलने वाली ऐसी सामग्री है जो हर लिहाज़ से मार्किट के केमिकल प्रोडक्ट को पछाड़ सकता है और आपकी त्वचा को डीप नरिशमेंट दे सकता है। चावल के पीसे पाउडर का इस्तेमाल नया नहीं है। बहुत पुराने समय से त्वचा से जुड़ी ढेरों परेशानियों के इलाज के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। पहले, जब ब्लीच, फेयरनेस क्रीम या पाउडर नहीं हुआ करते थे तब चावल के आटे का उपयोग नेचुरल फेयरनेस बढ़ाने के लिए किया जाता था। इससे त्वचा को एक नहीं ढेरों फायदे मिलते हैं। इसके लिए हमेशा कच्चे चावल से तैयार पाउडर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है, खासतौर से त्वचा के लिए जब इसका इस्तेमाल करना हो। आप स्क्रबिंग से लेकर फेसपैक के तौर पर इसका प्रयोग कर सकते हैं। आज जानते हैं कि चावल के आटे का इस्तेमाल करके त्वचा को कौन से लाभ मिल सकते हैं।

सोख लेता है ऑयल
अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो चावल का पाउडर आपके लिए बेस्ट सॉल्युशन है। कॉर्न स्टार्च और राइस पाउडर का मिक्सचर तैयार करें। जब भी घर से बाहर निकलें इसे फेस पाउडर की तरह इस्तेमाल करें। ये आपके चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल सोख कर आपको फ्रेश लुक देगा।

एक्ने करे कम
चावल के आटे से होने वाले फायदों में ये भी शामिल है। राइस पाउडर, एलोवेरा जेल और शहद को मिलाकर एक फेसपैक तैयार करें। इसे पूरे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक रखें। फिर सादे पानी से धो लें। ये आपके चेहरे से एक्ने और उसके दाग हटाने के साथ, दूसरे स्पॉट्स और उनका कालापन भी दूर करता है।

उम्दा स्क्रब
सिर्फ चेहरे के लिए ही नहीं, आपकी पूरी बॉडी के लिए ये एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर के तौर पर काम करता है। आप चावल का आटा, बेसन, शहद, चीनी और नारियल का तेल मिला कर होममेड स्क्रब तैयार कर सकते हैं। ये आपकी त्वचा में से डेड सेल्स हटाने में मदद करेगी और इससे आपको अपनी स्किन सॉफ्ट, स्मूद और ग्लोइंग नज़र आएगी।

त्वचा में लाए कसावट
इसकी मदद से आप अपनी स्किन को टाइट कर सकते हैं। इसके लिए आप अंडे का सफ़ेद भाग लें और उसमें शहद और थोड़ा चावल का आटा मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर एकसमान तरीके से लगा लें। ये हर तरह के स्किन टाइप के लिए असरदायक है। इसकी मदद से चेहरे की हल्की लकीरें और झुर्रियां भी कम होती हैं।

चेहरे की रंगत करे हल्की
चावल के आटे को नेचुरल स्किन लाइटनिंग एजेंट के तौर पर जाना जाता है। आप राइस पाउडर, मिल्क पाउडर और ओटमील मिलाकर पैक बनाएं। ये मुरझाए चेहरे की कांति वापस ला सकता है। आपको 15 दिनों के भीतर ही इसके नतीजे देखने को मिल जाएंगे।

डार्क सर्कल्स करे कम
अगर आप राइस पाउडर से मिलने वाले फायदों के बारे में जानकरी हासिल कर रहे हैं तो इसे आप बिल्कुल नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते। आप इसकी मदद से आई मस्क बना सकते हैं। इसके लिए पका हुआ केला, कैस्टर ऑयल और चावल का आटा लें। इसे अच्छे से मिक्स करने के बाद अपनी आंखों के आसपास लगाएं। ये ठंडक देने वाला मास्क आपकी थकान को दूर करने के साथ ही आपके डार्क सर्कल्स पर भी असर दिखायेगा।

ग्लोइंग स्किन के लिए इस्तेमाल करें
इसके लिए आप राइस पाउडर के साथ दही, सेब और संतरे का जूस मिलाएं। ये चेहरे से ना सिर्फ डार्क स्पॉट्स, स्कार्स और थकावट दूर करेगा बल्कि चेहरे के अंदर तक पोषण पहुंचा कर स्किन को नेचुरल ग्लो देगा।



Click it and Unblock the Notifications
