Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
World Kidney Day 2026: किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों (टॉक्सिंस) को फिल्टर करके पेशाब के जरिए बाहर निकलने का काम करती है। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किडनी को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में किडनी के स्वास्थ्य के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। ऐसे में, आइए जानते हैं विश्व किडनी दिवस का इतिहास, तारीख, महत्व और इस साल की थीम के बारे में -

कब मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस?
विश्व किडनी दिवस हर साल मार्च महीने के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। यानी इस साल विश्व किडनी दिवस 12 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को किडनी की सेहत के प्रति जागरूक करना और किडनी से जुड़ी बीमारियों के बारे में जानकारी देना है।
विश्व किडनी दिवस का इतिहास
विश्व किडनी दिवस मनाने की शुरुआत साल 2006 में की गई थी। इसे International Society of Nephrology और International Federation of Kidney Foundations ने मिलकर शुरू किया था। इस दिन को मनाने का उद्देश्य किडनी रोगों को लेकर जागरूकता बढ़ाना और किडनी रोगों के गंभीर परिणामों को रोकना था। इस खास दिन पर जागरूकता कार्यक्रम, हेल्थ कैंप, मेडिकल जांच और सेमिनार के माध्यम से लोगों को किडनी की बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी जाती है।
विश्व किडनी दिवस 2026 की थीम
हर साल विश्व किडनी दिवस मनाने के लिए एक खास थीम तय की जाती है। साल 2026 में विश्व किडनी दिवस की थीम "Kidney Health for All: Caring for People, Protecting the Planet" है, जिसका मकसद यह बताना है कि किडनी की सेहत सिर्फ व्यक्ति से नहीं बल्कि पर्यावरण से भी जुड़ी हुई है। बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और गर्मी जैसी स्थितियां भी किडनी की सेहत को प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा पर भी जोर दिया जा रहा है।
किडनी की बीमारी के प्रमुख कारण
डॉक्टर्स के अनुसार कुछ बीमारियां और आदतें किडनी की समस्या का खतरा बढ़ा सकती हैं, जैसे -
डायबिटीज
हाई ब्लड प्रेशर
मोटापा
अत्यधिक नमक और जंक फूड का सेवन
किडनी को स्वस्थ रखने के आसान तरीके
किडनी की सेहत को बेहतर रखने के लिए कुछ सरल आदतें अपनाई जा सकती हैं, जैसे -
रोज पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
संतुलित और पौष्टिक आहार लें।
नियमित रूप से व्यायाम करें।
नमक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम करें।
ब्लड प्रेशर और शुगर की नियमित जांच कराएं।
अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर है, तो उसे समय-समय पर किडनी की जांच जरूर करानी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications