Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
किडनी के मरीज भूलकर भी न करें इन 5 फलों का ज्यादा सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान
Fruits To Avoid In Kidney Disease: किडनी हमारे शरीर की सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर में मौजूद गंदगी और विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करके पेशाब के जरिए बाहर निकलने का काम करती है। ऐसे में, किडनी में थोड़ी गड़बड़ी होने पर संपूर्ण स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ता है। अगर किडनी ठीक तरह से काम न करे, तो शरीर में टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं। इसके कारण कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सही खानपान, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और जीवनशैली में बदलाव करना बहुत जरूरी होता है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा लिक्विड, साबुत अनाज, हरी सब्जियां और ताजे फल शामिल जरने चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फलों का सेवन किडनी की समस्या में नुकसान पहुंचा सकता है? खासतौर पर जिन लोगों की किडनी कमजोर है या किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, उनके लिए कुछ फल सावधानी के साथ खाने जरूरी होते हैं। दरअसल, कुछ फलों में मौजूद पोटेशियम और अन्य तत्व किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकते हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि कौन से फल सीमित मात्रा में ही खाने चाहिए।आज इस लेख में हम आपको कुछ फलों के बारे में बता रहे हैं, जिनका ज्यादा सेवन करना किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है -

अनार
अनार आमतौर पर सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन किडनी ज्यादा खराब होने की स्थिति में इसका ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है। खासकर, अनार का जूस अधिक मात्रा में पीना किडनी पर दबाव बढ़ा सकता है। इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
मौसमी
मौसमी और उसका जूस शरीर को ताजगी देता है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से किडनी की फिल्टर करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, तो मौसमी का ज्यादा सेवन करने से बचें।
केला
केला पोटेशियम से भरपूर होता है, जो सामान्य लोगों के लिए फायदेमंद है। लेकिन जिनकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही, उनके लिए नियमित रूप से रोजाना केला खाना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
संतरा
संतरा विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है। लेकिन किडनी की समस्या होने पर रोजाना ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। अगर किडनी खराब है और आप रोजाना ज्यादा मात्रा में संतरे का जूस पी रहे हैं, तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
स्टार फ्रूट
स्टार फ्रूट में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन किडनी से जुड़ी समस्याओं में इसका ज्यादा सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। खासतौर पर, कमजोर किडनी वाले मरीजों को इससे दूरी बनाने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications