Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना
Kidney Damage Causes: किडनी हमारे शरीर का अहम अंग है। यह शरीर में मौजूद गंदगी और विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करके पेशाब के जरिए बाहर निकलने का काम करती है। अगर किडनी में किसी तरह की परेशानी हो जाए, तो शरीर में गंदगी जमा होने लगती है। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किडनी को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण किडनी के स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचता है। यही वजह है कि आजकल लोगों में किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हमारी कुछ खराब आदतों की वजह से किडनी धीरे-धीरे खराब हो सकती है। इसलिए किडनी को स्वस्थ रखने के लिए इनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए। तो आइए, जानते हैं उन आदतों के बारे में, जिनकी वजह से किडनी खराब हो सकती है -

कम पानी पीना
शरीर को ना सिर्फ हाइड्रेट रखने के लिए, बल्कि किडनी और अन्य अंगों को ठीक तरीके से काम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। पानी की कमी से शरीर में टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं, जिसकी वजह से किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसके कारण किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए दिन भर में काम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीएं।
अत्यधिक नमक का सेवन
अत्यधिक नमक का सेवन भी किडनी के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, ज्यादा नमक का सेवन ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है, जो किडनी डैमेज का कारण बन सकता है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए नमक का सेवन सीमित मात्रा में करें।
पेन किलर्स का अधिक सेवन
हम में से कई लोग दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए पेनकिलर का सेवन करते हैं। लेकिन बार-बार पण किलर्स खाने से आपकी किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए पेन किलर दवाओं का सेवन केवल डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
शराब और धूम्रपान
अगर आप शराब और धूम्रपान का सेवन करना पसंद करते हैं, तो अपनी इस आदत को तुरंत बदल दें। शराब और धूम्रपान आपकी किडनी के लिए बहुत हानिकारक है। शराब का सेवन किडनी के फिल्टरिंग सिस्टम को प्रभावित कर सकता है। वहीं, धूम्रपान आपके कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही, यह किडनी में ब्लड फ्लो को भी कम कर सकता है। इससे किडनी से जुड़ी बीमारियों का रिस्क बढ़ता है।
प्रोसेस्ड फूड का सेवन
ज्यादा प्रोसेस्ड फूड खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता। इन फूड्स में कई तरह के प्रिजर्वेटिव और अधिक मात्रा में सोडियम का इस्तेमाल किया जाता है, जो किडनी और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए ब्रेड, बिस्कुट, बेकरी आइटम्स और इंस्टैंट नूडल्स जैसे प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
