Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Ultra Processed Foods क्या होता है? जिन्हें खाने से आप बन सकते हैं बीमार, ये है पहचानने का तरीका
What is Ultra Processed Foods : क्या आप भी नमकीन बिस्किट या चिप्स जैसी चीजें खाकर अपना पेट भरते हैं। अगर ये सभी अनहेल्दी फूड आपके डेली रुटीन का हिस्सा है, तो आपको सावधान होने की जरुरत है। इन फूड्स को ही 'अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड' कहा जाता है, जो आपकी सेहत के लिए जहर से कम नहीं हैं।
इन फूड पर हुई हालिया रिचर्म में सामने आया है कि Ultra Processed Foods का रोजाना सेवन करने से कैंसर, डायबिटीज समेत करीब 32 गंभीर बीमारियों का खतरा होने की संभावना रहती हैं। आइए जानते हैं इस स्टडी और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स के बारे में

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स क्यों खतरनाक
स्टडी के मुताबिक पैकेज्ड स्नैक्स या कोल्ड ड्रिंक्स मार्केट में आने से पहले कई प्रॉसेस से गुजरते हैं। इनके स्वाद में इजाफा करने के लिए कलर, एक्ट्रा शुगर और फैट भी मिलाया जाता है। जिनके अधिक सेवन से ये सेहत के लिए हानिकारक माने जाते है।
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स से किन बीमारियों का खतरा
फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और आयरलैंड के शोधकर्ताओं के मुताबिक अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड का सेवन आपको हार्ट डिजीज से जुड़े मौत का 48-53 प्रतिशत ज्यादा खतरा बढ़ा देते हें।
इन्हें खाने से स्ट्रेस, मेंटल डिसऑर्डर और डायबिटीज तक का खतरा करीब 12 परसेंट तक बढ़ जाता है। BMJ की इस रिसर्च में पाया गया कि ज्यादा अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स खाने से मौत का खतरा 21 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। जबकि नींद और डिप्रेशन की समस्या 22 फीसदी तक बढ़ जाती है।
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड की पहचान कैसे करें?
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स वो फूड होते हैं, जो आमतौर पर घर के किचन में नहीं बनाया जाता है। आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि अगर दूध से दही बनाया जाए तो कोई समस्या नहीं है। लेकिन जब किसी बड़ी फैक्ट्री में दूध से दही बनाया जाए और उसे टेस्टी बनाने के लिए कलर, फ्लेवर, शुगर या कॉर्न सिरप डालकर इनके स्वाद में इजाफा किया जाता है। इसे अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड कहते हैं। WHO के अनुसार, कार्बोनेटेड कोल्ड ड्रिंक, मिठाइयां, नमकीन स्नैक्स, रेडी टू ईट मीट, चीज़, पास्ता, पिज़्ज़ा, फ़िश, सॉसेज, कैंडी, पैकेट बंद ब्रेड, बिस्किट, पेस्ट्री, केक, फ्रूट योगर्ट, बर्गर, हॉट डॉग, इन्स्टेंट सूप और इंस्टेंट नूडल्स जैसे सभी फूड अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स की श्रेणी में आते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
