Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पेनकिलर खाने से महिला के शरीर में बन गए फफोले और कोमा में चली गई, क्या है SJS बीमारी?
Stevens Johnson Syndrome Causes And Treatment : अक्सर बुखार आने पर या किसी तरह का दर्द होने पर हम सामान्य तौर पर दर्द निवारक दवाईयां यानी पेनकिलर का सेवन करते हैं। लेकिन ये पेन किलर भी कुछ मामलों में आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं और सीधा अस्पताल भी पहुंचा सकता है।
हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां ब्राजील की एक 31 वर्षीय महिला ने पीरियड क्रैंप होने के बाद ब्रूफिन पेनकिलर की ओवरडोज लेने से महिला के शरीर में खतरनाक रिएक्शन हो गया। रिएक्शन के 2 दिन के भीतर महिला के मुंह में छाले होने के साथ ही आंखों में जलन होने लग गई। इसके बाद वो 17 दिनों तक कोमा में रही।

जब महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब पता चला कि महिला को दवाईयों के रिएक्शन की वजह से स्टीवेन्स जॉनसेन सिंड्रॉम (SJS) नामक बीमारी हुई है। आइए इसी मामले के साथ जानते हैं कि आखिर ये दुलर्भ बीमारी क्या होती है?
क्या होती है स्टीवंस जॉनसन सिंड्रोम बीमारी?
स्टीवंस जॉनसन सिंड्रोम एक रेयर मेडिकल कंडीशन हैं। यह एक तरह का इंफेक्शन है, जिसमें शरीर पर ऐसे निशान उभर आते हैं जिन्हें देखकर लगता हैं जैसे किसी ने जला दिया हो। यह बीमारी बड़ी तेजी से फैलती है। दो डॉक्टर स्टीवन्स और जॉनसन ने इस इंफेक्शन का पता लगाया था, इसी वजह से इनके नाम से इस बीमारी का नाम रख दिया गया है। यह बीमारी बुखार के साथ सामने आती है इसके घाव शरीर में कहीं भी हो सकते हैं। यह बीमारी 10 लाख लोगों में से 2 से 6 लोगों को होती है।
रिएक्शन की वजह से होता है ऐसा
कुछ विशेष तरह की दवा लेने के दौरान किसी प्रकार का रिएक्शन होना या दवाएं छोड़ने के बाद किसी प्रकार का रिएक्शन होना होता है जो स्टीवंस जॉन्सन सिंड्रोम का कारण बन सकती हैं, जैसे- दर्द निवारक दवाएं, गठिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां, मानसिक रोग व मिर्गी आदि की रोकथाम करने वाली दवाएं, और इन्फेक्शन से लड़ने वाली दवाएं हैं। अगर यह समस्या आपको किसी बीमारी का इलाज या उसकी दवाईयों की वजह से हुआ है तो आपको तुरंत उस दवाई को बंद करने की जरूरत है।
बीमारी के लक्षण
शरीर में रैशेज आने के एक या दो दिन के बाद आपको इस गंभीर बीमारी में ये लक्षण नजर आने लगेंगे-
- मुंह और गले में सूजन
- बुखार आना
- थकान
- आंखों में
समस्या बढ़ने पर आपको गंभीर लक्षण नजर आएंगे जैसे-
- चेहरे पर दर्द
- लाल या फिर बैंगनी रंग के रैशेज, जो तेजी से फैलने लगते हैं।
- आपकी त्वचा पर फफोले पड़ना और इसी तरह के फफोले या छाले आपको मुंह, नाक, आंख और जननांगों पर भी नजर आते हैं।
- स्किन पपड़ीदार बन जाती है और परते हटने लगती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
