Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ज्यादा स्क्रब करने से स्किन पर आ सकते है पिंपल्स, जानिए कितनी बार करना सही
स्किन की देखभाल हर मौसम में करना जरूरी होता है। और जब बात स्कीन को क्लीन करने की आती है तो उसमें एक्सफोलिएशन या स्क्रब करना सबसे जरूरी स्टेप्स माना जाता है। क्यूंकि ये चेहरे पर जमी गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने का काम करती है।
स्क्रबिंग से चेहरे की डीप क्लीनिंग होती है। एक्सपर्टस का मानना है कि जब कभी भी स्किन बेजान नजर आती है तो एक्सफोलिएशन से ही स्किन की चमक लौट आती है। हालांकि, एक्सपर्ट ये कभी नहीं कहते है कि आप हर रोज़ स्क्रब करें। बल्कि स्क्रब कब और कितनी बार करने का भी रूल है। जिसे अगर फॉलो नहीं किया जाए तो स्किन प्रॉब्लमस बढ़ सकती है। यहां हम आपको बताएंगे कि सप्ताह में कितनी बार और किस तरह स्क्रब करना चाहिए।

सप्ताह में कितनी बार स्क्रब करना चाहिए
चेहरे को स्क्रब करने के कई फायदे होते हैं, जैसे स्क्रब करने पर क्लोग्ड या बंद पोर्स खुल जाते हैं और साफ होते हैं, स्किन का टेक्सचर बेहतर होता है, इससे स्किन बेहतर तरह से मॉइश्चराइजर और सीरम वगैरह को एब्जॉर्ब कर पाती है। लेकिन स्क्रब के जो मोटे ग्रेन्यूल्स होते हैं वे खुरदुरे होते हैं, इसीलिए इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि इसे चेहरे पर बहुत ज्यादा बार ना घसा जाए। अगर सही तरह से चेहरा एक्सफोलिएट ना किया जाए या चेहरे को सप्ताह में जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएट किया जाए तो स्किन डैमेज हो सकती है। आमतौर पर हफ्ते में सिर्फ एक ही बार स्क्रब करना चेहरे के लिए सही माना जाता है। अन्यथा आपकी स्किन खुरदरी हो सकती है।
स्क्रब करने का सही तरीका क्या है
स्क्रब करने के लिए उंगली के बराबर ही स्क्रब लें और उसे उंगलियों पर लेकर हल्का-हल्का चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मलें। ध्यान रखें, स्क्रब सिर्फ 2 से 3 मिनट तक ही करें। क्यूंकि इससे ज्यादा बार स्क्रब करने से चेहरे की बाहरी परत डैमेज हो सकती है। कई बार जानकारी के अभाव में स्क्रब आप ज्यादा देर तक कर लेते हैं। पार्लर में भी ढेर सारा स्क्रब लेकर पूरे चेहरे पर लगातार 10 मिनट तक घिसाई होती है. ऐसा करने से फायदा तो बिल्कुल भी नहीं पहुंचता लेकिन स्किन की आउटर लेयर खराब हो जाती है। इस बात का भी खास ध्यान रखें कि स्क्रब करने के बाद चेहरे को कभी भी गर्म पानी से ना धोए, बल्कि चेहरे को ठंडे पानी से धोना चाहिए। इसके अलावा स्क्रब करने के बाद तौलिये से चेहरे को घिसकर ना साफ करें। स्क्रब करने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाए, वरना आपकी स्किन ड्राई हो सकती है।
कब करना चाहिए स्क्रब
- अधिकांश महिलाएं सुबह नहाने से पहले स्क्रब करना पसंद करती है। ताकि चेहरा अच्छे से साफ हो जाए। हालांकि, किसी भी चीज को इस्तेमाल करने का एक सही समय होता है। लेकिन स्किन एक्सपर्ट के अनुसार, स्क्रबिंग करने का सबसे सही समय सुबह का नहीं, बल्कि रात को सोने से पहले का है। क्यूंकि रात में जब आप स्क्रबिंग करती हैं, तो स्किन पर मौजूद दिनभर की डस्ट साफ होती है और पोर्स भी खुल जाते हैं। इससे आपकी स्किन खुलकर सांस ले सकती है।
- रात को स्क्रब करने का एक फायदा ये भी है कि आप स्किन को सूरज की पराबैंगनी किरणों से बचा सकते है। दरअसल, सुबह स्क्रबिंग करने के बाद जब आप तैयार होकर घर से निकलती हैं, तो तेज धूप में मौजूद पराबैंगनी किरणें त्वचा पर सीधा असर करती हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप स्किन को रात में ही स्क्रब करें।



Click it and Unblock the Notifications
