Latest Updates
-
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत
मानसून में इन 3 तरीकों से चेहरे पर लगाएं कच्चा दूध, फूल की तरह खिल उठेगी त्वचा
Raw Milk for Face: मानसून लोगों को गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन अपने साथ कई तरह की समस्याएं भी लेकर आता है। मानसून में कई लोगों को कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दरअसल, मानसून में वातावरण में अधिक नमी, उमस और पसीने के कारण त्वचा चिपचिपी और बेजान नजर आने लगती है। कुछ लोगों को इस मौसम में पिंपल्स की समस्या भी होने लगती हैं। ऐसे में, इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, अगर आप मानसून में ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, कच्चा दूध त्वचा को गहराई से नमी और पोषण प्रदान करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को भी साफ कर सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो मानसून में होने वाले और दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं चेहरे पर कच्चा दूध कैसे लगाएं -

कच्चे दूध से चेहरे की मसाज करें
आप रोजाना रात में सोने से पहले कच्चे दूध से अपने चेहरे की मसाज कर सकते हैं। कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बों और टैनिंग को कम करने में मदद करता है। इससे आपकी स्किन मुलायम और चमकदार नजर आएगी। इसके लिए एक कटोरी में कच्चा दूध लें। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा पर नेचुरल ग्लो आएगा।
कच्चा दूध और गुलाब जल
आप चाहें तो कच्चे दूध में गुलाब जल मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। दरअसल, गुलाब जल त्वचा को मॉइश्चराइज्ड और हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों, झाइयों और टैनिंग से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच ताजा कच्चा दूध लें। इसमें एक चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी।
कच्चा दूध और बेसन
मानसून में चिपचिपी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए आप कच्चे दूध में बेसन मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। दरअसल, बेसन त्वचा पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा का निखार भी बढ़ाता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी।



Click it and Unblock the Notifications
