Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
चेहरे के अनचाहे बालों और मूंछों से हैं परेशान? आजमाएं ये जादुई उबटन, पार्लर जाना भूल जाएंगे
Unwanted Face Hair Removal at Home Remides: चेहरे का निखार हर किसी का ध्यान खींचता है, लेकिन क्या होंठों के ऊपर की हल्की मूंछें या आदमियों जैसी दाढ़ी या फिर गालों पर अनचाहे बाल (Unwanted Facial Hair) चेहरे की सारी रंगत छीन लेते हैं। हालांकि पार्लर में जाकर थ्रेडिंग या वेक्सिंग से इन बालों को साफ तो किया जा सकता है लेकिन इसमें बहुत दर्द होता है और पैसे भी अच्छे-खासे लग जाते हैं। अब थ्रेडिंग का वो तीखा दर्द या वैक्सिंग से होने वाली रेडनेस (Redness) से अब घबराने की जरूरत नहीं है।
महंगे लेजर ट्रीटमेंट को तो भूल ही जाइए। आपकी रसोई (Kitchen) में ही कुछ ऐसी जादुई चीजें मौजूद हैं, जिनसे बना उबटन न केवल इन बालों को दर्द-रहित तरीके से साफ़ करेगा, बल्कि बालों की जड़ों को कमजोर कर उनकी ग्रोथ भी कम कर देगा। आइए जानते हैं वो 5 चमत्कारी और नेचुरल उबटन, जिन्हें आजमाने के बाद आप पार्लर जाना भूल जाएंगी और पाएंगी मक्खन जैसी स्मूथ और निखरी त्वचा।

बेसन, हल्दी और दूध का क्लासिक उबटन
यह सबसे पुराना और असरदार नुस्खा है। बेसन त्वचा को डीप क्लीन करता है, हल्दी एंटीसेप्टिक है और दूध नमी देता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में एक चुटकी कस्तूरी हल्दी और आवश्यकतानुसार कच्चा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं। जब यह 80% सूख जाए, तो बालों की उल्टी दिशा (Opposite Direction) में उंगलियों से रगड़ते हुए (Scrubbing) उतारें।
फायदा: यह बालों को जड़ से कमजोर करता है और रंगत निखारता है।
2. पपीता और हल्दी का उबटन
पपीते में 'पपेन' (Papain) नामक एंजाइम होता है, जो बालों के रोम (Hair Follicles) को कमजोर करता है। इसे बनाने के लिए पके पपीते के पल्प को मैश कर लें और उसमें आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट से चेहरे पर 5-10 मिनट मसाज करें और फिर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। पानी से धो लें।
फायदा: संवेदनशील त्वचा के लिए बेहतरीन है और बालों की ग्रोथ धीमी करता है।
3. ओट्स और केले का सौम्य स्क्रब
अगर आपकी त्वचा रूखी (Dry Skin) है, तो यह उबटन बेस्ट है। ओट्स नेचुरल एक्सफोलिएटर है। आप सबसे पहले पके केले को मैश करें और उसमें 1 चम्मच दरदरा पिसा हुआ ओट्स मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें। 15 मिनट बाद धो लें।
फायदा: यह बालों को हटाने के साथ-साथ त्वचा को हाइड्रेट और सॉफ्ट बनाता है।
4. चीनी और नींबू का नेचुरल वैक्स
यह घर पर बना 'शुगरिंग' (Sugaring) ट्रीटमेंट है, जो छोटे बालों को भी खींचकर निकाल देता है। आप 2 चम्मच चीनी में 1 चम्मच नींबू का रस और थोड़ा पानी मिलाकर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक चीनी पिघलकर चिपचिपी (चाशनी जैसी) न हो जाए। इसे हल्का ठंडा होने दें। अब इस वैक्स को बालों की दिशा में लगाएं और कपड़े की पट्टी या उंगलियों से झटके से उल्टी दिशा में खींचें।
फायदा: यह तुरंत बाल हटाता है और नींबू त्वचा को ब्लीच भी करता है।
5. मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल
ऑयली स्किन वालों के लिए यह उबटन बाल हटाने के साथ-साथ एक्स्ट्रा ऑयल भी कंट्रोल करता है। बस आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसमें कुछ बूंदें नींबू के रस की भी मिला सकती हैं। इसे चेहरे पर लगाकर पूरी तरह सूखने दें। सूखने के बाद पानी से गीला करके रगड़ते हुए साफ़ करें।
फायदा: यह रोमछिद्रों (Pores) को टाइट करता है और बारीक बालों को हटाने में मदद करता है।
बेहतर रिजल्ट के लिए खास सावधानियां
पैच टेस्ट (Patch Test): कोई भी उबटन पूरे चेहरे पर लगाने से पहले कान के पीछे या हाथ पर लगाकर चेक करें कि आपको एलर्जी तो नहीं है।
धैर्य रखें (Be Patient): ये नेचुरल तरीके हैं, इसलिए इनका असर दिखने में समय लगता है। हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।
मॉइस्चराइजर (Moisturizer): उबटन हटाने के बाद त्वचा रूखी हो सकती है, इसलिए एलोवेरा जेल या हल्का मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।
धूप से बचें (Sun Protection): उबटन लगाने के तुरंत बाद धूप में न निकलें या सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
