Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Dadi Maa Ka Nuskha: काली गर्दन को साफ करने के लिए बेस्ट घरेलू उपाय, आज ही ट्राई करें ये टिप्स
Dark Neck Dadi Maa Ki Remedies:
हर किसी की चाहत होती है कि वो सुंदर दिखे और स्किन एकदम ग्लोइंग हो। लेकिन गर्मियों की चिलचिलाती धूप और पसीना न केवल हमारे चेहरे की चमक छीन लेते हैं, बल्कि शरीर के उन हिस्सों को भी बुरी तरह प्रभावित करते हैं जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। आज हम बात कर रहे हैं गर्दन की जो बहुत से लोगों की इतनी ज्यादा काली हो जाती है कि वो डीप नेक के कपड़े पहनने में भी झिझकते हैं। दरअसल, धूप की टैनिंग, धूल-मिट्टी और पसीने के कारण गर्दन पर काली परत जमने लगती है, जो न केवल दिखने में खराब लगती है बल्कि आपके आत्मविश्वास को भी कम कर देती है। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमारी रसोई में ही ऐसे खजाने छिपे हैं जो जिद्दी से जिद्दी टैनिंग को चुटकियों में साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं दादी मां के वो 5 जादुई घरेलू नुस्खे, जो आपकी गर्दन को फिर से चेहरे जैसा चमकदार और साफ बना देंगे।

धूप में क्यों काली पड़ जाती है गर्दन?
घरेलू उपायों को जानने से पहले यह समझना जरूरी है कि गर्दन काली क्यों पड़ती है। तीव्र UV Rays धूप के अलावा, खराब लाइफस्टाइल, साफ-सफाई की कमी, हार्मोनल असंतुलन और पसीने की वजह से होने वाला घर्षण गर्दन की त्वचा को काला और खुरदरा बना देता है। दादी मां के ये नुस्खे न केवल टैनिंग हटाते हैं, बल्कि त्वचा को पोषण भी देते हैं।
काली गर्दन से छुटकारा पाने के लिए दादी मां के 5 अचूक देसी नुस्खे
1. बेसन, हल्दी और दही का उबटन
यह नुस्खा सदियों से भारतीय घरों में त्वचा निखारने के लिए इस्तेमाल होता आ रहा है। बेसन मैल साफ करता है, हल्दी एंटी-सेप्टिक है और दही प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है। गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए आप 2 चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और 1 चम्मच दही मिलाएं। अब इस पेस्ट को गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट सूखने दें। फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए इसे गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा आप हफ्ते में 2 बार करेंगे तो रिजल्ट जल्दी मिलेगा।
2. आलू का रस जो गर्दन का कालापन दूर करेगा
आलू में कैटेकोलेज एंजाइम होता है जो त्वचा के कालेपन को तेजी से कम करने की क्षमता रखता है। आप गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए एक मध्यम आकार के आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। अब काली पड़ी गर्दन को कॉटन की मदद से आलू के रस को पूरी गर्दन पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
3. एलोवेरा जेल और नींबू का रस जो चमका देगा काली गर्दन
आप तो जानते ही हैं कि एलोवेरा स्किन के लिए बहुत ही अच्छा होता है। एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट करता है और नींबू में मौजूद विटामिन-C टैनिंग को जड़ से खत्म करने में मदद करता है। आप डार्क नेक को साफ करने के लिए फ्रेश एलोवेरा जेल में आधा नींबू निचोड़ लें अब उस मिश्रण से 5 मिनट तक गर्दन की मालिश करें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। सप्ताह में 3 बार इसका इस्तेमाल करें।
4. बेकिंग सोडा और पानी भी चमका देगा आपकी काली गर्दन
अगर गर्दन पर मैल की मोटी परत जम गई है, तो बेकिंग सोडा सबसे प्रभावी तरीका है। यह एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर है। इसके लिए आप 2 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे काली गर्दन पर लगाएं और सूखने दें। सूखने के बाद गीली उंगलियों से स्क्रब करते हुए इसे साफ करें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि संवेदनशील त्वचा वाले लोग इसे न आजमाएं।
5. कच्चा दूध और गुलाब जल भी है अच्छा उपाय
दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन टोन को हल्का करता है और गुलाब जल त्वचा को ताजगी देता है। आप गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए आधा कप कच्चे दूध में 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अब रात को सोने से पहले इसे अपनी गर्दन पर लगाएं और सुबह धो लें। यह रात भर आपकी त्वचा पर काम करेगा।
बेहतर रिजल्ट के लिए खास टिप्स करें फॉलो
नियमितता: इन नुस्खों का असर तभी दिखेगा जब आप इन्हें नियमित रूप से (हफ्ते में कम से कम 2-3 बार) इस्तेमाल करेंगे।
सनस्क्रीन न भूलें: घर से बाहर निकलते समय अपनी गर्दन पर भी सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
सफाई: नहाते समय लूफा (Loofah) से गर्दन को हल्के हाथों से रगड़ना न भूलें ताकि मृत कोशिकाएं जमा न हों।



Click it and Unblock the Notifications
