Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा
How To Remove Tanning From Face: गर्मियों के मौसम में टैनिंग की समस्या बहुत आम है। गर्मी के दिनों में थोड़ी भी देर धूप में रहने से टैनिंग होने लगती है। इसके कारण त्वचा काली पड़ जाती है और निखार भी कम हो जाता है। ऐसे में, कई लोग टैनिंग हटाने के लिए तरह-तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो टैनिंग दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको टैनिंग हटाने के लिए कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिसे आप अपने किचन में रखे सामानों से ही कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

टमाटर से हटाएं टैनिंग
टैनिंग हटाने के लिए आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो स्किन की डार्कनेस और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मददगार होता है। इसके लिए आप एक कॉटन बॉल की मदद से टमाटर के रस को चेहरे पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे टैनिंग दूर हो जाएगी और त्वचा ब्राइट दिखने लगती है।
टैनिंग हटाने के लिए आलू लगाएं
आलू भी टैनिंग को हटाने के लिए असरदार माना जाता है। दरअसल, इसमें ब्लीचिंग के गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा की रंगत को सुधारने में मदद करते है। साथ ही, यह त्वचा के कालेपन और दाग-धब्बों को भी दूर करता है। इसके लिए आप आलू को कद्दूकस करके रस निकाल लें। फिर एक कॉटन बॉल की मदद से आलू के रस को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन साफ और ग्लोइंग नजर आएगी।
कॉफी से हटेगी टैनिंग
कॉफी टैनिंग को हटाने में बहुत कागर होती है। इसमें एक्सफोलिएटिंग गुण मौजूद होते हैं, जो डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं। साथ ही, यह टैनिंग और पिगमेंटेशन को दूर करने में भी मदद करती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच कॉफी पाउडर लें। इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15-20 मिनट चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल करने से टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
नींबू से हटाएं टैनिंग
टैनिंग हटाने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, इसमें ब्लीचिंग गुण मौजूद होते हैं, जो टैनिंग को साफ करने और त्वचा की रंगत को सुधारने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच नींबू का रस लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी।
सन टैन हटाने के लिए दही
अगर आपको टैनिंग हो गई है, तो भी आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों और टैनिंग को हटाने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मददगार होता है। इसके लिए आप कटोरी में 2 चम्मच दही लें। इसमें चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। करीब15 मिनट के बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी।



Click it and Unblock the Notifications
