Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
चेहरे पर ग्लो नहीं है? तो झट से आजमाएं ये 10 नेचुरल ब्यूटी टिप्स
चेहरा अगर साफ और चमकदार होता है तो अंदर से भी खुशी झलकती है। चेहरे पर ग्लो पाने के लिये भारतीय स्त्रियां सदियों पुराने 100 प्रतिशत प्राकृतिक और सुरक्षित तरीके अपनाती रही हैं। लेकिन ये बाजारू क्रीम्स और प्रोडक्ट आ जाने की वजह से हर कोई इनके पीछे ही भाग रहा है।
पर क्या आप जानती हैं कि अगर आप नियमित रूप से प्राकृतिक प्राकृतिक चीजों को अपने चेहरे पर लगाएंगी तो चेहरे पर ना तो कोई साइड इफेक्ट होगा और चेहरे पर चार चांद लगेगा सो अलग। हमारी त्वचा प्रदूषण और तनाव की वजह से अपनी चमक खो बैठती है इसलिये इसकी नियमित देखभाल करना काफी जरुरी है।

अगर आप इन प्राकृतिक सामग्रियों से अपनी त्वचा की देखभाल करेंगी तो आपका मेकअप करने की भी कोई जरुरत नहीं पड़ेगी। तो आइये देर किस बात की जानते हैं चेहरे पर घरेलू नुस्खे पाने के क्या हैं प्राकृतिक तरीके...

फेशियल स्टीमिंग करें
चेहरे को स्टीम देना एक पुराना तरीका है, जिसमें स्किन की गंदगी पोर्स से निकल जाती है और चेहरे पर ग्लो आ जाता है। अपने चेहरे को गरम पानी की भाप कम से कम 5-7 मिनट तक अवश्य दें।

कॉफी स्क्रब से चेहरे को स्क्रब करें
स्किन की कंडीशन सुधारनी है तो कॉफी से चेहरे को स्क्रब करें। बस 1 चम्मच पिसी कॉफी के साथ 2 टीस्पून कच्चा दूध मिक्स करें। इससे चेहरे को हल्के हल्के स्क्रब करें और बाद में पानी से धो लें। स्क्रब 5-10 मिनट तक करना है।

मुल्तानी मिट्टी का पैक लगाएं
अगर आपकी स्किन ऑइली है तो उस पर मुल्तानी मिट्टी का पैक लगाएं। इससे आपके चेहरे पर ग्लो आएगा। ½ चम्मच मुल्तानी मिट्टीमें 1 चम्मच टमाटर का रस मिक्स करें। इस पैक को चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाए रखने के बाद हल्के गरम पानी से धो लें। इस विधि को दिवाली पर ग्लो लाने के लिये अपनाएं।

रोज़ वॉटर स्प्रे करें
रोज़ वॉटर आपकी डल स्किन को और भी फ्रेश कर देता है। यह आपकी स्किन को हाइड्रेट करता है। रोज वॉटर यूज़ करने के कई तरीके हो सकते हैं। या तो आप इसको अपने फेस पैक में डाल सकती हैं या फिर इसे ऐसे ही चेहरे पर यूज़ कर सकती हैं।

नींबू का रस प्रयोग करें
नींबू में एसिडिक गुण होते हैं जो आपकी स्किन को बेहतर बनाने के काम आ सकते हैं। नींबू का रस निचोड़ें और उसमें रूई डुबो कर अपनी स्किन पर वहां लगाएं जहां पर कालापन या ब्लैकहेड है। 5-10 मिनट के बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आ सकता है।

चेहरे पर लगाए जाने वाले तेल का प्रयोग करें
लेवेंडर ऑइल, ऑलिव ऑइल या फिर अन्य तेल का प्रयोग कर सकती हैं। यह आपकी स्किन में ग्लो भर सकता है। अपने किसी भी फेस पैक में आप इन तेलों की 2-3 बूंद डाल सकती हैं। इससे आपको एक फ्रेश लुक प्राप्त हो सकता है।

रात भर एलोवेरा जैल लगाए रखें
चेहरे पर एक अलग सी चमक लाने के लिये रात में सोने से पहले मुंह पर एलो वेरा जैल लगाएं। चेहरे को सुबह धो लें।

ऑलिव ऑइल ट्राई करें
अपनी डल स्किन में अगर ग्लो भरना हो तो ऑलिव ऑइल को मत भूलिये। एक कॉटन पैड को थोड़े से ऑलिव ऑइल में डुबोइये और चेहरे तथा गर्दन पर लगाइये। 10-15 मिनट रखने के बाद चेहरे को हल्के गरम पानी से धो लीजिये।

खुद को हाइड्रेट रखिये
अपनी स्किन में ग्लो भरने के लिये आप को दिनभर पानी पीते रहना होगा। हम में से बहुत से लोग पानी कम पीते हैं जिससे स्किन का ग्लो चला जाता है। यह एक प्राकृतिक तरीका है स्किन में ग्लो भरने का।

फेशियल सीरम का प्रयोग करें
अपने चेहरे के लिये विटामिन सी या ई से भरपूर फेशियल सीरम का प्रयेाग करें। इसमे मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके चेहरे के डलनेस को दूर करेगा और एक अलग सी ही चमक भरेगा। जब भी आप कोई मेकअप करें, तब यह फेशियल सीरम लगा लें।



Click it and Unblock the Notifications
