Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के 15 घरेलू उपचार
गर्भावस्था के दौरान डार्क सर्कल्स (आँखों के नीचे काले घेरे) आना और होंठ फटना बहुत आम है। हालाँकि अच्छी बात यह है कि गर्भावस्था के दौरान त्वचा से संबंधित जो समस्याएं आती हैं वे स्थाई नहीं होती तथा प्रसव के बाद दो महीने में ही गायब हो जाती हैं। गर्भावस्था के दौरान होने वाले स्किन पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए कई घरेलू उपचार उपलब्ध हैं। कई महिलाओं में गहरी त्वचा के आसपास चकत्ते आने की समस्या भी आम है जिसे चोलास्मा (मास्क ऑफ प्रेगनेंसी) कहते हैं।
हालाँकि यदि आपके परिवार में किसी को त्वचा से संबंधित कोई समस्या है तो आप को भी ये हो सकती है। अच्छा होगा यदि आप अपने परिवार के इतिहास के बारे में पहले ही जान ले ताकि बाद में निराश न होना पड़े।
झाइयां मिटाए यह 10 उपाय
दूसरी ओर गर्भावस्था के दौरान आप पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए कोई सौंदर्य उपचार भी नही ले सकती। अक्सर पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए घरेलू उपचार काफी होते हैं क्योंकि त्वचा से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए कई उपचार उपलब्ध हैं। यहाँ गर्भावस्था के दौरान होने वाले पिगमेंटेशन के लिए घरेलू उपचार बताए गए हैं।

नीबू का रस और हल्दी
गर्भावस्था के बाद होने वाले पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए यह एक उत्तम घरेलू उपचार है। एक कटोरी में एक टेबलस्पून नीबू का रस लें तथा इसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं तथा प्रभावित त्वचा पर इसे लगायें। इसे 15 मिनिट तक ऐसे ही लगा रहने दें। बाद में चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

बादाम और केसर
गर्भावस्था के बाद होने वाले पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए यह सर्वोत्तम उपचार है। बादाम लें तथा इसे केसर के साथ पीसें तथा फिर दोनों को एक कटोरी में मिलाएं। इस मिश्रण में दूध मिलाएं तथा इसे त्वचा के धब्बोब पर लगायें। इसे सूखने दें तथा फिर धो डालें।

दही
गर्भावस्था के बाद होने वाले पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए दही एक उत्तम उपचार है क्योंकि इसमें वे सभी आवश्यक गुण होते हैं जो आपके चेहरे से गहरे धब्बों को दूर कर सकते हैं। आप इन गहरे धब्बों पर सीधे ही दही लगा सकते हैं। इसे 20 मिनिट तक सूखने दें। बाद में अपना चेहरा ठन्डे पानी से धो डालें।

पपीते की पत्तियों का चूर्ण
यदि आपके पास समय है तो पपीते की पत्तियों का उपयोग करके फेस मास्क बनायें। इसमें एलोवीरा, सूखे हुए गुलाब का चूर्ण, हल्दी और मुल्तानी मिट्टी तथा दूध मिलाएं। इन सभी घटकों को अच्छी तरह मिलाएं तथा बाद में प्रभावित क्षेत्र पर लगायें।

एलोवीरा
शुद्ध एलोवीरा में त्वचा की सभी बीमारियों को दूर करने की ताकत होती है। यह एक शक्तिशाली एस्ट्रिजेंट है जिसका उपयोग प्रभावित जगहों पर किया जा सकता है।

टमाटर और ओटमील
टमाटर में ब्लीचिंग का गुण होता है जो त्वचा के धब्बों को कम करता है। दूसरी ओर ओटमील एक अच्छा एक्स्फोलियेटिंग कारक है तथा टमाटर के साथ मिलकर यह त्वचा को पोषण देता है। आधा टेबलस्पून टमाटर का रस, दो टेबलस्पून ओटमील मिलाएं तथा फिर इस मिश्रण में दही डालें। बाद में इस प्रभावी मास्क को त्वचा के पिगमेंटेशन वाले स्थान पर लगायें।

प्राकृतिक तेल के साथ हल्दी
त्वचा की किसी भी समस्या में हल्दी बहुत तीव्रता से उपचार करती है तथा त्वचा की असली रंगत वापस लाती है। प्रभावी उपचार के लिए हल्दी को प्राकृतिक तेलों (कैस्टर ऑइल, ऑलिव ऑइल, नारियल का तेल या ग्रेप सीड ऑइल) के साथ मिलाएं। दूसरी ओर सभी घटकों को एक कटोरी में अच्छी तरह मिलाएं। इस मास्क को प्रभावित स्थानों पर लगायें। इसे 30 मिनिट तक लगा रहें दें। बाद में चेहरे को गुनगुने पानी से धो डालें।

लाल प्याज़
गर्भावस्था के दौरान होने वाले पिगमेंटेशन, झाई और गहरे धब्बों को दूर करने के लिए यह एक उत्तम घरेलू उपचार है। एक प्याज़ को काटें तथा अच्छा परिणाम प्राप्त करने के लिए सीधे इसे चेहरे पर लगायें।

खीरा
यदि गर्भावस्था के दौरान आपके चेहरे पर झाईयां या धब्बे आते हैं तो त्वचा की टैनिंग और पिगमें टेशन को रोकने के लिए सबसे अच्छा इलाज है कि प्रभावित स्थान पर खीरे का रस लगाया जाए।

कच्चा नारियल
कच्चे नारियल में त्वचा के किसी भी प्रकार के पिगमेंटेशन को दूर करने की जादुई शक्ति होती है। रुई के फाहे की सहायता से नारियल पानी को त्वचा के दाग धब्बों पर लगायें। इसे 20 मिनिट तक सूखने दें। उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

दूध और शहद
यदि आप अपनी थकी हुई त्वचा को ताज़ा बनाना चाहते हैं तो आप दूध और शहद को एक साथ लगाकर अच्छे और शीघ्र परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। यह गर्भावस्था के दौरान आने वाले पिगमेंटेशन को दूर करने में सहायक होता है।

चंदन पाउडर और खीरे के रस का मिश्रण
चंदन के पाउडर में चिकित्सीय गुण होते हैं तथा नियमित रूप से इसका उपयोग करने से त्वचा की समस्याएं दूर होती हैं। इस पाउडर को टमाटर और खीरे के रस में मिलाकर लगाने से त्वचा के धब्बे दूर होते हैं। इस मिश्रण को त्वचा पर लगभग 30 मिनिट तक लगाकर रखें।

शहद और बादाम
सबसे पहले एक कटोरी में बादाम पाउडर और 2 चम्मच शहद मिलाएं। बाद में इसमें नीबू का रस मिलाएं। इसे 20 मिनिट तक लगाकर रखने तथा बाद में चेहरे को गुनगुने पानी से धो डालें। गर्भावस्था के बाद आने वाले धब्बों को दूर करने के लिए इस घरेलू उपचार को अपनाकर देखें।

अंडे की सफेदी
नियमित तौर पर अंडे की सफ़ेदी का उपयोग करने से आपकी त्वचा को ठंडक मिलती है। एक अंडे की सफ़ेदी में पुदीने की 6 पत्तियां मिलाएं तथा फिर इसे तब तक फेंटे जब तक यह झागदार न हो जाए। फिर इसमें आधा चम्मच पिसा हुआ खीरा मिलाएं और तब तक मिलाएं जब तक मिश्रण एक चिकने पेस्ट की तरह न हो जाए। इस मास्क को 15 मिनिट तक लगायें और फिर धो डालें।

संतरे के छिलके
संतरे के सूखे हुए छिलके के पाउडर को ठंडे दूध में मिलाएं तथा बाद में इसमें शहद मिलाएं। त्वचा के दाग धब्बे दूर करने के लिए इस पेस्ट को लगायें।



Click it and Unblock the Notifications
