Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
धूप से काले पड़ गए हैं हाथ-पैर? घर पर इन 5 चीजों से मिनटों में हटेगी जिद्दी टैनिंग
How To Remove Tanning From Hands And Feet: अक्सर गर्मियों में चेहरे के साथ-साथ हाथ-पैर भी काले पड़ जाते हैं। चेहरे पर तो हम सनस्क्रीन लगा लेते हैं, लेकिन अक्सर तेज धूप और यूवी (UV) किरणों की मार हमारे हाथ-पैरों को झेलनी पड़ती है। नतीजा? जिद्दी टैनिंग और भद्दा कालापन। जिसकी वजह से कई बार शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है। अगर आपके हाथ-पैर भी कोहनी और टखनों के पास से काले पड़ गए हैं, तो पार्लर के महंगे और केमिकल वाले ब्लीच की जरूरत नहीं है। आपकी रसोई में ही इसका पक्का इलाज मौजूद है। आइए फिर जानते हैं उस देसी इलाज के बारे में जिससे आप पा सकते हैं त्वचा का खोया हुआ निखार।

आखिर क्यों होती है हाथ-पैरों पर सबसे ज्यादा टैनिंग? (Causes of Sun Tan)
मेलेनिन का बढ़ना: धूप के संपर्क में आने पर त्वचा खुद को बचाने के लिए मेलेनिन (Melanin) नामक पिगमेंट का उत्पादन बढ़ा देती है, जिससे त्वचा काली दिखने लगती है।
कमजोरी सुरक्षा: चेहरे की तुलना में हम हाथ-पैरों पर सनस्क्रीन कम लगाते हैं या बिल्कुल भूल जाते हैं।
डेड स्किन का जमा होना: प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण हाथ-पैरों पर मृत कोशिकाओं की परत जम जाती है।
1. बेसन और दही का पैक (Besan & Curd)
बेसन और दही का कॉम्बिनेशन सदियों से त्वचा का सांवलापन दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड एक बेहतरीन नेचुरल क्लीनर और ब्लीच है, जो टैनिंग की परत को ढीला करता है। वहीं, बेसन त्वचा के एक्स्ट्रा ऑयल को सोखकर रंगत को साफ करता है।
इस्तेमाल का तरीका: 2 चम्मच बेसन में 2 चम्मच ताजा दही मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें। इसे अपने हाथ-पैरों पर अच्छी तरह लगाएं और 15-20 मिनट के लिए सूखने दें। जब यह हल्का सूख जाए, तो हाथों को थोड़ा गीला करके रगड़ते (Scrubbing) हुए इसे साफ करें और फिर पानी से धो लें। हफ्ते में 3 बार इसका इस्तेमाल करें।

2. टमाटर का पल्प (Tomato Pulp)
टमाटर में साइट्रिक एसिड और भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स (जैसे लाइकोपीन) होते हैं। यह त्वचा पर एक प्राकृतिक एस्ट्रिंजेंट के रूप में काम करता है, जो धूप से झुलसी त्वचा की मरम्मत करता है और कालेपन को बहुत तेजी से हल्का करता है।
इस्तेमाल का तरीका: एक पके हुए टमाटर को बीच से काट लें या उसका पल्प (गूदा) निकाल लें। अब इस पल्प को सीधे अपने टैनिंग वाले हिस्से पर 5-10 मिनट के लिए रगड़ें। इसके रस को त्वचा पर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए इसमें कुछ बूंदें नींबू के रस की भी मिला सकते हैं।
3. कॉफी और कच्चे दूध का स्क्रब (Coffee Scrub)
धूप की वजह से हाथ-पैरों की कोशिकाएं बेजान हो जाती हैं, जिससे त्वचा का रंग गहरा दिखने लगता है। कॉफी में मौजूद कैफीन त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और कच्चा दूध स्किन को अंदर से मॉइश्चराइज कर ग्लो लाता है।
इस्तेमाल का तरीका: 1 बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर में 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर एक दरदरा पेस्ट तैयार करें। इस स्क्रब से अपने हाथ और पैरों की 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। मसाज के बाद इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। यह स्क्रब पहली ही बार में आपको फर्क दिखाएगा।
4. नींबू का रस और शहद (Lemon & Honey)
नींबू को विटामिन-सी का पावरहाउस कहा जाता है, जिसमें प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं जो टैनिंग को जड़ से खत्म करने की ताकत रखते हैं। चूंकि नींबू त्वचा को थोड़ा ड्राई कर सकता है, इसलिए इसके साथ शहद का उपयोग किया जाता है, जो त्वचा की नमी को ब्लॉक रखता है।
इस्तेमाल का तरीका: एक कटोरी में 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे रुई (Cotton Ball) की मदद से काले पड़ चुके हाथ-पैरों पर लगाएं। 15 मिनट बाद जब यह सूख जाए, तो गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें। ध्यान रहे, इसे लगाने के तुरंत बाद धूप में न निकलें।
5. एलोवेरा जेल और हल्दी (Aloe Vera & Turmeric)
तेज धूप के कारण कई बार त्वचा काली पड़ने के साथ-साथ लाल हो जाती है या उसमें जलन होने लगती है। हल्दी में मौजूद 'करक्यूमिन' रंगत को साफ करता है और एलोवेरा जेल अपने कूलिंग इफेक्ट से त्वचा की जलन को शांत कर उसे अंदर से रिपेयर करता है।
इस्तेमाल का तरीका: 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को रात को सोने से पहले अपने हाथ-पैरों पर लगाएं और हल्की मालिश करें। इसे आधे घंटे बाद धो लें या रातभर के लिए भी छोड़ सकते हैं। यह संवेदनशील त्वचा (Sensitive Skin) के लिए सबसे सुरक्षित उपाय है।



Click it and Unblock the Notifications
