Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
गर्मियों में भी चाहिए कांच जैसा Korean Glow? डाइट में शामिल करें ये मैजिकल जूस; नोट करें रेसिपी
Korean Glass Skin Juice: मई की चिलचिलाती गर्मी और जला देने वाली धूप चेहरे का ग्लो छीन लेती है और त्वचा काली पड़ जाती है। ऐसे में कोरियन ग्लास जैसे ग्लो को बरकरार रखने के लिए अक्सर महंगे कॉस्मेटिक्स और पार्लर ट्रीटमेंट में को समाधान समझ लिया जाता है। चमकती स्किन के लिए इन ब्यूटी प्रोडेक्ट्स को समाधान समझ लिया जाता है लेकिन असली राज तो हमारी डाइट में छिपा होता है। जब आपका शरीर अंदर से डिटॉक्स होता है, तो उसका सीधा असर आपकी त्वचा पर एक पारदर्शी और बेदाग चमक के रूप में दिखता है। अगर आप भी इस गर्मी बिना किसी केमिकल के वह कांच जैसा निखार पाना चाहती हैं, तो अपनी डाइट में ये खास मैजिकल जूस शामिल करें। ये जूस न केवल आपको हाइड्रेटेड रखेंगे, बल्कि आपकी स्किन सेल्स को रिपेयर कर उसे कुदरती ग्लो देंगे।

गर्मी में क्यों जरूरी है ब्यूटी जूस? (The Science of Glow)
गर्मियों में त्वचा को सबसे ज्यादा विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और हाइड्रेशन की जरूरत होती है। ये जूस खून को साफ करते हैं और मेलानिन के उत्पादन को नियंत्रित करते हैं, जिससे चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं और 'ग्लास स्किन' वाला इफेक्ट आता है। आइए जान लेते हैं
1. एबीसी जूस (ABC Juice - Apple, Beetroot, Carrot)
गर्मियों में स्किन टैनिंग से परेशान हैं तो आपके लिए ही है ये एप्पल, चुकंदर और गाजर का जूस। यह जूस दुनिया भर में मिरेकल ड्रिंक के नाम से मशहूर है। यह आपकी त्वचा को गुलाबी निखार (Pinkish Glow) देने के लिए सबसे बेस्ट है।
एबीसी जूस बनाने के लिए जरूरी सामग्री
सेब: 1 मध्यम आकार का
चुकंदर: आधा (छोटा)
गाजर: 2 बड़ी
अदरक: 1/2 इंच का टुकड़ा
नींबू का रस: 1 चम्मच
एबीसी जूस बनाने की विधि
सभी फलों और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
इन्हें जूसर या ब्लेंडर में डालें और थोड़ा पानी मिलाकर ब्लेंड करें।
इसे बिना छाने पिएं ताकि फाइबर भी शरीर को मिले। अंत में नींबू का रस मिलाएं।
2. हाइड्रेटिंग खीरा और पुदीना जूस (Cooling Cucumber & Mint)
अगर आपकी स्किन ऑयली है या गर्मी से लाल हो जाती है, तो यह जूस आपकी त्वचा को अंदर से ठंडा रखकर उसे शांत (Soothe) करेगा।
हाइड्रेटिंग खीरा और पुदीना जूस बनाने की सामग्री
खीरा: 1 बड़ा (छिलके सहित)
पुदीना: 10-12 ताजी पत्तियां
काला नमक: स्वादानुसार
शहद: 1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
हाइड्रेटिंग खीरा और पुदीना जूस बनाने की विधि
खीरे और पुदीने को ब्लेंडर में डालें।
इसे अच्छी तरह पीस लें और एक गिलास में निकाल लें।
इसमें काला नमक और शहद मिलाएं। यह ड्रिंक त्वचा के ओपन पोर्स को कसने और ग्लो लाने में मदद करता है।
3. आंवला और एलोवेरा स्किन शॉर्ट्स (Amla & Aloe Vera Detox)
विटामिन C का सबसे बड़ा स्रोत आंवला है, जो कोलेजन (Collagen) को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे स्किन जवान और टाइट दिखती है।
आंवला और एलोवेरा स्किन शॉर्ट्स के लिए सामग्री
ताजा आंवला: 2-3 (गुठली निकाल लें)
एलोवेरा जेल: 2 चम्मच (ताजा हो तो बेहतर)
हल्दी: एक चुटकी
पानी: आधा गिलास
आंवला और एलोवेरा स्किन शॉर्ट्स बनाने की विधि:
आंवले के टुकड़ों और एलोवेरा जेल को पानी के साथ ब्लेंड करें।
इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं (हल्दी एंटी-बैक्टीरियल होती है जो मुंहासों को रोकती है)।
इसे छानकर सुबह खाली पेट पीना सबसे ज्यादा असरदार होता है।
बेहतर रिजल्ट के लिए जरूरी टिप्स
समय: इन जूस का सेवन सुबह खाली पेट या नाश्ते के 1 घंटे बाद करना सबसे फायदेमंद है।
ताजगी: हमेशा ताजा जूस पिएं; इसे स्टोर करके न रखें क्योंकि इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।
चीनी से बचें: जूस में ऊपर से चीनी न मिलाएं, यह आपकी स्किन के लिए नुकसानदेह हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
