Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Upper Lips Hair Removal: थ्रेडिंग से बेहतर है अपर लिप्स के बाल हटाने के लिए ये तरीके
शरीर के किसी भी हिस्से से बालों को हटाना एक दर्दनाक काम है, खासकर अगर बात अपर लिप्स की हो। अपर लिप्स के बाल न सिर्फ आपकी खूबसूरती को कम करते हैं बल्कि बहुत खराब भी दिखते हैं। जिससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं पार्लर में अपर लिप्स भी करवाती है,
जिसमें काफी दर्द का अनुभव होता है। लेकिन आज हम आपके लिए अपर लिप्स के बाल हटाने के लिए थ्रेडिंग के अलावा कई अन्य तरीके भी लाएं है। आइए जानते हैं वो क्या है।

अपर लिप्स के बाल हटाने के तरीके ( Upper Lips Hair Removal )
1. हेयर रिमूवर क्रीम का करें यूज
अनचाहे बालों को हटाने के लिए मार्केट में कई तरह की हेयर रिमूवर क्रीम मौजूद है। अपर लिप्स की स्किन काफी नाजूक होती है ऐसे में आप ऐसी क्रीम का इस्तेमाल करें जो आपके अपर लिप्स के लिए बेस्ट हो। ऐसी क्रीम का यूज करने से आपको दर्द भी महसूस नहीं होगा। आपको बस अपने अपर लिप्स पर क्रीम लगाना है फिर 5 मिनट बाद इसे स्पैचुला का उपयोग करके हटा दें। जब आप अपने ऊपरी होंठ पर क्रीम लगाती हैं, तो क्रीम में मौजूद रसायन सतह के बालों को घोल देते हैं और इससे आपको कुछ ही समय में ऊपरी होंठ के बालों से छुटकारा मिल जाता है। एक्सपर्ट ये भी सलाह देते हैं कि इस क्रीम को रेगुलर अपनी स्किन पर इस्तेमाल न करें।
2. चिमटी है बेहतर विकल्प
अपर लिप के बालों को हटाने के लिए चिमटी का इस्तेमाल करना आपका ज्यादा समय ले सकता है। लेकिन यह लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। इसे करने के लिए आपको बस अपनी स्किन को टाइट रखनी है, फिर चिमटी से बालों को पिंच करते हुए, बालों के विकास की दिशा में तेजी से खींचना है। अपर लिप्स पर चिमटी का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन लाल हो सकती है लेकिन आप इस पर नारियल का तेल लगा लें, स्किन की समस्या कम हो जाएगी।

3. वैक्सिंग भी करें ट्राई
वैक्सिंग अपर लिप्स के बाल हटाने के लिए एक दर्दनाक तकनीक है लेकिन क्रीम की तुलना में बेहतर और लंबे समय के लिए आपको छुटकारा मिल जाता है। लेकिन आप अपर लिप्स के बाल अगर वैक्सिंग से हटवा रहे हैं तो किसी प्रोफेशनल की ही मदद लें। आपको बस इतनी गर्म वैक्स लेनी है जो आपकी स्किन बर्दाश कर सकें। इसके बाद इसे अपने अपर लिप्स पर लगाएं और फिर पट्टी को हल्के से उसके ऊपर रखें और इसे अपने बालों के बढ़ने की दिशा में खींचें।
4. लेजर ट्रीटमेंट का करें इस्तेमाल
अपर लिप्स के बालों को हटाने का एक अधिक स्थायी समाधान है, इस ट्रीटमेंट में स्किन स्पेशलिस्ट बालों को हटाने के लिए बालों के कूप पर लेजर लाइट की एक केंद्रित किरण का उपयोग करता है। स्थायी परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको एक से अधिक बार इस ट्रीटमेंट को करवाने की जरूरत है।



Click it and Unblock the Notifications
