Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
चेहरे से झाइयां हटाने के लिए शहद का इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, फेस पर आएगा इंस्टेंट निखार
How To Use Honey For Hyperpigmentation: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा निखरी और बेदाग नजर आए। लेकिन प्रदूषण, गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण अक्सर झाइयों की समस्या होने लगती हैं। चेहरे पर झाइयां आपकी खूबसूरती को कम कर सकती हैं। इसकी वजह से चेहरे पर जगह-जगह धब्बे नजर आने लगते हैं और स्किन डार्क नजर आती है। ऐसे में कई लोग अपने चेहरे की जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोग पार्लर जाकर महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंटस भी करवाते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे में, कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप इन जिद्दी झाइयों से छुटकारा पा सकते हैं। इन्हीं घरेलू उपायों में शहद भी शामिल है। जी हां, पिगमेंटेशन को दूर करने में शहद काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें ब्लीचिंग गुण मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों और झाइयों को हल्का में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत में सुधार करने में भी मददगार होता है। नियमित रूप से चेहरे पर शहद लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। तो आइए, जानते हैं झाइयां हटाने के लिए कैसे करें शहद का इस्तेमाल?

शहद और नींबू
चेहरे से झाइयां हटाने के लिए आप शहद और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, नींबू के रस में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों और झाइयों को हल्का करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच शहद लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए लगा रहने दें। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से झाइयां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी।
शहद और एलोवेरा
चेहरे से झाइयां हटाने के लिए शहद और एलोवेरा का प्रयोग किया जा सकता है। दरअसल, एलोवेरा में एलोइन नामक तत्व मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच शहद लें। इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें, करीब 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 1 से 2 बार इसका प्रयोग करने से झाइयां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी।
शहद और कॉफी
चेहरे से जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए आप शहद और कॉफी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। दरअसल, कॉफी त्वचा को एक्सफोलिएट करती है और दाग-धब्बों को हटाने में भी मदद करती है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद में एक चम्मच कॉफी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे न सिर्फ झाइयों की समस्या से छुटकारा मिलेगा, बल्कि त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा।



Click it and Unblock the Notifications
