Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पचास की उम्र में कैसे बनें सुंदर?
प्रत्येक व्यक्ति में सुंदर होने की क्षमता होती है, उम्र से कोई फर्क नहीं प़ड़ता। आज कल के जमाने में जहां युवाओं को सुंदर दिखने की चाह होती है वहीं पर उम्रदराज वाले लोग भी पीछे नहीं हटतना चाहते। सुंदर दिखाई पड़ने का केवल यही मतलब नहीं है कि आप के नाक-नक्श ही अच्छे होने चाहिये बल्कि आप कितने सेहतमंद हैं वह भी मायने रखता है।
यदि आप फिट रहेगे और अच्छी तरह से कपडे़ पहनेगे तो आप हमेशा अच्छे लग सकते हैं। सुदंर दिखने से खुद के अंदर भी आत्मविश्वास आता है। तो यदि आप उम्रदाराज हैं, तो अपनी सुंदरता के दृश्य की खोज के लिए कुछेक निम्न सुझावों को अपना कर देखें-

चरण-
1. खूब सारा पानी पियं- शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने हेतु खूब पानी पिएं, और आप दिन भर ऊर्जावान रहेंगी। त्वचा के लिए विशेष रूप से अच्छे खाद्य पदार्थों में स्ट्रॉबेरी, जलकुम्भी, हरी फूलगोभी, और नींबू शामिल हैं। एक अच्छा व संतुलित आहार आपकी त्वचा के लिए अद्भुत काम कर सकते हैं
2. अपने बालों पर विचार करें- यदि आप अपने बालों को रंगती हैं तो इस बात पर पुनर्विचार करें कि आप कौन सा रंग चुनती हैं।
3 बालों की लंबाई- इसके अलावा अपने बालों की लंबाई पर भी विचार करें उम्रदार चेहरे पर अक्सर लंबे की तुलना में छोटे बाल बेहतर लगते हैं, हालांकि कुछ के साथ, यह व्यक्ति विशेष पर निर्भर करता है।
4. मोटापे से रहें दूर- एक स्वस्थ वजन को बनाए रखने कोशिश करें, समझदारी से भोजन और नियमित रूप से व्यायाम वजन को एक अच्छे स्तर पर लाता है, और यदि वजन पहले से ही ठीक है, तो इसे बनाए रखें। प्रतिदिन एक सैर पर जाने की कोशिश करें। यहां तक कि हल्का-फुल्का टहलना भी अतिरिक् वजन से दूर रखने में मदद कर सकता है।
5. कपडो़ का सही चुनाव- अपनी अलमारी का आंकलन करे, अनाकर्षक, ढीले-ढाले, फटे या छेद वाले वस्त्रों को बाहर फेंक दें, कुछ नए कपड़े खरीदें, ऐसे वस्त्र लें जिनका समायोजन ऊपर या नीचे पहनने वाले वस्त्रों के साथ हो सके।
6. कम लगाएं मेकअप- मेकअप में अति न करें, खासकर के जब आप उम्रदार हो, थोड़ा ही काफी होता है, इसे प्राकृतिक रखें। अगर आपका रंग साफ है, तो आईलाइनर और काजल के लिए भूरा रंग इस्तेमाल करें, सांवली त्वचा होने पर काले रंग के इस्तेमाल से बचें। होंठों में भड़कीले रंग के इस्तेमाल से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
