Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सही तरीके से फेस मास्क कैसे लगायें?
फेस मास्क और फेस पैक आपनी त्वचा को सुन्दर बनाने और अपने आप से लाड़ करने के आसान और किफायती तरीके हैं। अपने मास्क से सर्वोत्तम पाने के लिये आप नीचे दिये गये उपायों को अपना सकती हैं।
चरण

1. यदि आप घर में बना फेस पैक प्रयोग कर रहीं हैं तो हर बार ताजा बना कर ही प्रयोग करें।
2. यदि आप बाजार से खरीदा उत्पाद प्रयोग कर रही है तो अपने फेस मास्क लगाने वाला ब्रश जैसे साजो-सज्जा के सामान के साथ रखिये। उसके साथ-साथ रूई के फाहे और मुँह पोछने का कपड़ा भी साथ रखें।
3. आँखों को आराम पहुँचाने वाले खीरे अथवा आलू के पतले दो चिप्स काट लें।
4. इन सभी वस्तुओं को जब तक के लिये फ्रिज में ठंडा होने के लिये रख दे जब तक कि आप इन्हें प्रयोग करने के लिये तैयार न हों। इस दैरान अपने चेहरे को अच्छी तरह से धुल कर साफ कर लें।
5. अपनी त्वचा को स्क्रब की मदद से साफ करें इससे त्वचा की मृत कोशिकायें हट जाती हैं और मास्क को बेहतर तरीके से अवशोषित होने में मदद मिलती है।
6. अपने चेहरे को 2 मिनट के लिये भाप दे जिससे रोम छिद्र खुल जायें। इसके विकल्प के रूप में आप एक साफ-सुथरे कपड़े को गर्म पानी में भिगो कर चहरे को तब तक ढके जब तक कि वह ठंडा न हो जाये। ध्यान रहे पानी उतना ही गर्म हो जितना कि आप चेहरे पर बर्दाश्त कर सकें।
7. अब फेस मास्क लगाने वाले ब्रश की मदद से फेस मास्क को चेहरे पर लगायें। यदि आपके पास ब्रश न हो तो मास्क को हाथों से लगाने ले पूर्व उन्हें अच्छी तरह से धो कर सुखा लें।
8. मास्क लगाने के बाद खीरे या आलू के टुकड़ों को आँखों पर रख कर उत्पाद के निर्देशानुसार मास्क के सूखने का इन्तजार करें। बत्तियाँ बुझा दें। इस प्रकार का वातावरण शांति प्रदान करता है।
9. निश्चित समय तक इन्तजार करने के उपरान्त मास्क को गीले कपड़े अथवा रूई के फाहों से पोंछ दें। मिट्टी के मास्क की स्थिति में जब वह सूखने लगे तो धुलना बेहतर होता है।
10. यह प्रयास करें कि मास्क आपके चेहरे पर पूरी तरह से सूखने न पाये।
11. इसके बाद टोनर और मॉस्चुराइज़र को प्रयोग करें।
उपाय
मास्क हटाने के बाद अपने चेहरे पर ठंडे पानी की छीटे मारें (ध्यान रहे पानी बहुत ठंडा न हो)। यह रोम छिद्रों को बन्द करने में सहायक होता है और बेहतर रक्त प्रवाह से चेहरे पर गुलाबी निखार लाता है।
सावधानियाँ
मिट्टी के मास्क को चेहरे पर पूरी तरह से नहीं सूखने देना चाहिये क्योंकि ऐसी स्थिति में चेहरे पर झुर्रियाँ और पतली रेखायें पड़ जाती हैं और मिट्टी सूख जाने के कारण त्वचा से ही परासरण द्वारा नमी चुराने लगती है।



Click it and Unblock the Notifications
