Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कैसे करें बालों में शैम्पू और कंड़ीशनर?
बालों को धुलना और उनकी सही देखभाल करना शायद उतना आसान टास्क नहीं है जितना लोगों को लगता है, यही कारण है कि कई लोग बालों को गलत तरीके से धो लेते है। यह लेख आपको बाल धुलने के बारे में बताएगा कुछ सही टिप्स जिनसें आपके बाल साफ और चमकदार हो जाएंगे।
अपनाइये यह स्टेप-
1. सबसे पहले शैम्पू, कंडीशनर और कंघे को इक्ट्ठा कर एक जगह रख लें ताकि आपको हेयर वॉश करते समय दिक्कत न हों।

2. शॉवर करने से पहले, उलझने और टूटने से बचने के लिए बालों को अच्छी तरह से ब्रश कर लें।
3. गर्म पानी से बालों को पूरी तरह भिगोएं। गीले बालों को कम से कम 30 सेकेंड के लिए छोड़ दें।
4. बालों में इस्तेमाल की जाने वाली शैम्पू की पर्याप्त मात्रा को हथेली पर निकालें। शैम्पू को बालों की लेंथ और बनावट के अनुसार ही यूज करें। अगर आपको यह न पता हों कि कितना शैम्पू लगाना चाहिए तो उसे बॉटल से सिक्के के आकार में निकालें।
5. अपनी फिंगर टिप के द्वारा पूरी खोपड़ी में हल्के हाथों से शैम्पू को लगाएं, ध्यान रहें आपको अंगुलियों की टिप का इस्तेमाल करना है न कि नाखुनों का। सिर के टॉप पर शैम्पू को सबसे अच्छी तरह लगाएं। शैम्पू को हमेशा बालों की जड़ों में और कंडीशनर को हमेशा बालों के सिरे पर लगाया जाता है।
6. सभी बालों को हल्के गर्म पानी से धुल लें और इस प्रकार धुलें कि सारा शैम्पू बालों से निकल जाएं।
7. अपनी हथेली पर कंडीशनर की थोड़ी सी आवश्यक मात्रा निकालें और उंगलियों का इस्तेमाल करते हुए गर्दन के ऊपरी सिरे पर धीरे - धीरे कंडीशनर लगाना शुरू कर दें। खोपड़ी के ऊपरी सिरे तक कंडीशनर को हल्के टिप से लगाएं।
8. पूरी तरह से कंडीशनर हो जाने के बाद उसे दो से तीन मिनट तक बालों में लगा छोड़ दें। अगर हो सके तो इस दौरान बड़े कंघे से बालों में एक दो स्ट्रोक भी मार दें, इससे कंडीशनर पूरी तरह बालों में लग जाएगा।
9. बाद में बालों को हल्के गर्म पानी से धुल लें और पूरे कंडीशनर को वॉश कर दें।
10. आखिर में ठंडे पानी से बालों को धुले, इससे बालों के नीचे की स्कीन में क्यूटिकल्स बंद हो जाएंगे और बाल चमक उठेगें।
11. बालों को अच्छी तरह से तौलिए से पोंछ लें और उन्हे निचोड़े नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
