Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
फव्वारे में कैसे नहायें?
नहाना हमारे शरीर के लिये बहुत जरुरी है, जो लोग कई कई दिन नहीं नहाते उन्हें बहुत सी बीमारियां घेर लेती है। ऐसा भी होता है कि कई लोग रोज नहाते तो हैं मगर वे ठीक प्रकार से नहीं नहाते। बाथरूम गए और दो लोटा पानी डाल कर आ गए , तो ऐसे में इस तरह का नहाना कहां तक सही होता है। आज हम आपको फव्वारे से ठीक प्रकार से नहाना सिखाएगे।
रोज नहाना हमारी जिन्दगी का एक आम हिस्सा है तो ऐसे में ठीक से नहाना बहुत जरुरी है। आइये जानते हैं कि ठीक प्रकार से शावर कैसे लिया जाए।

चरण
1. कपड़े उतारें। अपने गंदे कपड़े, कपड़े धोने वाली टोकरी में डालें। अपनी साफ कपड़ों को एक सुरक्षित स्थान पर रखें जहाँ वे गीले न हों।
2. पानी चला दें और इसे तबतक चलने दें जब तक कि यह गुनगना न हो जाय। पानी बहुत गर्म नहीं है इस बात की पुष्टि कर लें। फव्वारे की जाँच करें, यह सुनिश्चित कर लें कि पानी की बौछार नीचे की बजाय बाहर न जाय।
3. तापमान पर नज़र रखें। जब आप सन्तुष्ट हों कि तापमान एकदम सही है, तभी बौछार में प्रवेश करें। आगे जारी रखने से पहले आरामदायक तापमान सुनिश्चित करें।
4. अपने पूरे शरीर को गीला करें। अपने सिर के साथ-साथ पूरे शरीर को गीला करें। यह आपके शरीर की पूरी सफाई के लिए महत्वपूर्ण है।
5. अपने सिर में थोड़ा सा शैम्पू मलें। धीरे-धीरे अपने सिर के प्रत्येक भाग को रगड़ें जिससे कि सभी जगह झाग हो जाय। अपने बालों को रोज न धुलें। इससे बालों को नुकसान होता है।
6. अपने बालों से शैम्पू और कंडीशनर को अच्छी तरह से धुलें। यह अवश्य सुनिश्चित करें जिससे कि सूखने के बाद बालों में साबुन रह न जाय।
7. अपने खीसा को अच्छी तरह से गीला करें। फिर उसपर थोड़ा साबुन लगाकर अपने चेहरे को धीरे-धीरे साफ करें। ध्यान रखें कि साबुन आपकी आँखों में न जाय। खीसा और अपने चेहरे को अच्छी तरह से धुलें।
8. अब साबुन या बॉडी शैम्पू को खीसा पर लगायें। अपने पूरे शरीर को साफ करें। अपने शरीर के शीर्ष से शुरू कर नीचे तक जायें। अपने बगलों को भी साफ कर लें। अपने निजी भागों को साफ करते हुये नीचे की ओर जायें। कान के पीछे, पीठ,
गर्दन, और पैर की उंगलियों के बीच सफाई का भी ध्यान रखें। अपने प्रत्येक हाथ के बगलों और निजी क्षेत्रों की सफाई का विशेष ध्यान रखें।
9. अब शरीर से साबुन धुल लें। अपने उंगलियों को बालों में फिरायें जिससे उनमें से और शरीर के बाकी हिस्सों से साबुन धुल जाय।
10. अपने आप को एक बार अंतिम रूप से पानी से धुलें। अगले चरण पर बढ़ने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि न तो शरीर पर कोई साबुन लगा रहे और न ही बाल में।
11. अब पानी बंद कर दें। नल को कसकर बंद करें जिससे बहुमूल्य पानी की बर्बादी न हो। स्नानागार छोड़ने से पूर्व अपना लाया हुआ सामान इकट्ठा कर लें।
12. फव्वारे से बाहर निकलें। गलीचे या चटाई पर खड़े होकर तौलिया से धीरे-धीरे से अपने सिर, चेहरे, धड़, पेट, जाँघों, पैर, निजी क्षेत्रों, और पैरों को पोछें। यदि आप इसे ध्यान से करेंगें तो पानी फर्श पर फैलने की बजाय चटाई या गलीचे पर होगा।
13. अब आप डियोड्रेन्ट या कुछ और, जिसे कि आप नंगे बदन लगाना चाहें, लगा सकते हैं।
14. अब अपने साफ कपड़े पहनें। शुरुआत साफ अंडरवियर से करें। फिर एक शर्ट डालें या ऊपरी भाग को ढकें। इसके बाद अपने शॉर्ट्स / स्कर्ट / पैंट पहनें। अंत में एक जोड़ी साफ मोजे पहनें।



Click it and Unblock the Notifications
