Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
होली में इन 5 नुस्खों से चेहरे की खूबसूरती को बचाएं रखें
यदि आप चाहते हैं कि होली के ये रंग आप पर अपना बुरा प्रभाव न डालें तो इन पांच सौन्दर्य सलाहों को मानें और होली के त्योहार को एंजॉय करें।
होली के पागलपन और रंगों से बचना कोई विकल्प नहीं है परन्तु आपको अपने बालों और त्वचा का ध्यान रखने की आवश्यकता ज़रूर है। कभी कभी हम त्योहार मनाने में इतने मगन हो जाते हैं कि हम आनंद और पागलपन की सीमा भूल जाते हैं।
और आनंद से भर यह त्योहार साल में केवल एक बार आता है जिसमें हम खुद को रोक नहीं पाते।
तो यदि आप चाहते हैं कि होली के ये रंग आप पर अपना बुरा प्रभाव न डालें तो इन पांच सौन्दर्य सलाहों को मानें और होली के त्योहार को एंजॉय करें।

1. त्वचा की देखभाल
रासायनिक रंगों के साथ बहुत देर तक सूर्य की रोशनी में रहने से आपकी त्वचा पर दुष्परिणाम हो सकते हैं। रंगों से होने वाले नुकसान से अपनी त्वचा को बचाने के लिए त्वचा पर अच्छे से सनस्क्रीन लगायें और ऑइल बेस्ड मॉस्चराइज़र का उपयोग करें अथवा ऑलिव, नारियल और कैस्टर ऑइल के मिश्रण का उपयोग करें। अपने पास एलोवेरा जैल या रोज़वॉटर (गुलाब जल) रखें ताकि त्वचा पर जलन होने पर तुरंत इसका उपयोग किया जा सके।

2. आंखों और होंठो की रक्षा करें
अपने कॉन्टेक्ट लेंस को निकाल कर रख दें। सनग्लास पहनें और यदि आंंखों में रंग चला जाता है तो तुरंत आंखों को धो डालें। रंगों के कारण होंठ भी फट जाते हैं। उन्हें धोकर मॉस्चराइज़ करें और नियमित अंतराल पर लिप बाम लगते रहें।

3. बिलकुल पार्लर न जाएं
हम जानते हैं कि आप होली की पार्टी में और उसके बाद भी बहुत आकर्षक दिखना चाहती हैं। परन्तु होली के एक सप्ताह पहले या एक सप्ताह बाद तक वैक्सिंग, शेविंग, थ्रेडिंग, फेशियल, मेनिक्योर आदि न करवाएं। इससे त्वचा अधिक संवेदनशील हो जाती है और अधिक जलन होती है। हालाँकि अपने नाखूनों को बचाने के लिए होली के पहले नाखूनों पर गहरे रंग का नेल पॉलिश लगा लें।

4. बालों की देखभाल
होली के रंगों के कारण बाल सूखे, उलझे हुए हो जाते हैं और इसका असर लम्बे समय तक बना रहता है। अपने बालों को खुला न छोड़ें। बालों को खुला छोड़े बिना भी आप आकर्षक दिख सकती हैं। यदि आप कैप नहीं पहन रही हैं तो फिश टेल चोटी बनायें या ऊपर एक जूडा बाँध लें। बालों में अच्छी तरह तेल लगा लें।

5. आफ्टर केयर (बाद की देखभाल)
होली के रंगों को निकालने में हम घंटों बिता देते हैं और अंत में अपनी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। अपनी त्वचा पर पहले तिल का तेल लगायें और फिर प्राकृतिक शहद, हल्दी और दही के मिश्रण से त्वचा को धीरे धीरे रगड़ें। इसके बाद सेब और ककड़ी का रस लगायें। इससे आपकी त्वचा पूरी तरह साफ़ हो जायेगी और त्वचा की पुरानी चमक भी वापस आ जायेगी।



Click it and Unblock the Notifications
