Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन गलतियों के वजह से आपके गुलाबी सुर्ख होंठ, हो जाते है काले और बदरंग

गुलाबी, लाल सुर्ख होंठ महिलाओं की सुंदरता बढ़ाने वाले फीचर्स में से एक होता है। हर महिला गुलाबी और लाल होठों की चाह रखती है। लेकिन कई बार होता है कि कई गलत आदतों की वजह से होंठ अपनी सुंदरता खो देते है और काले बदरंग से हो जाते है। वैसे आप चाहे तो फिर से कुछ घरेलू नुस्खों के जरिए अपने होठों को खूबसूरत और गुलाबी बना सकती है, लेकिन इससे पहले यह जानना भी जरुरी हो जाता है कि क्यूं असल में गुलाबी और सुर्ख होंठ काले और बदरंग हो जाते है?
आज हम आपको आपको विशेषज्ञों के अनुसार कुछ ऐसे कारण बताने जा रहे है, जिनकी अनदेखी के चलते आपके खूबसूरत होठ दुर्दशा का शिकार हो जाते है, आइए जानते है?

मॉश्चराइजर नहीं करना
सूखे और फटे हुए होंठों की वजह से भी लिप के नेचुरल कलर में अंतर आ जाता है। अपने होठों को हेल्दी बनाएं रखने के लिए जरुरी है कि आपके होठ ज्यादा से ज्यादा हाइड्रेड रहें। इसके लिए होंठों को मुलायम बनाए रखने के लिए कोई अच्छे ब्रांड का लिप प्रॉडक्ट लगाएं। खासकर शीया बटर और कोकोआ बटर जैसे सामग्रियों से भरपूर लिप बाम लगाए।
डेड स्किन नहीं हटाने के वजह से
जैसे पूरे चेहरे पर मृत कोशिकाएं होती है जो चेहरे की चमक को धुंधला कर देती है ठीक उसी तरह होंठों पर डेड स्किन होती है जो होंठों को काला और बेजान बना देती है। इसलिए डेली रुटीन में सूखे और फटे होंठों को स्कब करना चाहिए ताकि मृत कोशिकाएं हटकर चेहरे को ग्लोइंग बनाएं।
पोषक आहारों की कमी
विटामिन सी होठो को गुलाबी करने के लिये जाना जाता है। अगर आप अपने आहार में विटामिन सी नहीं ले रही हैं तो आपके होठ गहरे पड़ जाएंगे। आपको विटामिन सी पाने के लिये ताजे फल और सब्जियां खाने चाहिये।अगर होठो को गुलाबी रखने हैं तो खूब सारा पानी पीजिये। दिन में कम से कम 3 लीटर पानी जरुर पीना चाहिये जिससे होठो में नमी बनी रहे।
धूम्रपान करने से
सिगरेट में निकोटीन होता है जो होठो की त्वचा को जला देता है इसलिये होठ काले पड़ने लगते हैं, लेकिन आप जैसे ही स्मोकिंग करना छोड़ देगें आपके होठ अपने आप ही सही हो जाएगें। ये तो पता है कि कैफीन दांतों को पीला कर देते हैं लेकिन ये होठों को भी साथ में काला करते हैं। आप जितनी ज्यादा कॉफी पियेगें आपके होंठ उतने ही ज्यादा काले पडे़गे। इसलिए कोशिश करें कि आप चाय और कॉफी का कम से कम सेवन करें।
सन ब्लॉक नहीं लगाने से
सूरज मिलेनिन पिगमेंटेशन को बढाता है, ज्यादा देर तक धूप में रहने से होठ सूरज की गर्मी को झेल नहीं पाते और काले हो जाते है। होठों को बचाने के लिये यूवी प्रोटक्शन वाला लिप बाम लगाना चाहिये। सूखे होठो को गीला करने के चक्कर में उन्हें बार बार चाटना सही नहीं है, इससे वे काले हो जाते हैं।
लिप प्रोडक्ट
पार्टी में अगर जाना है तो लिपस्टिक तो बहुत जरुरी है, लो क्वालिटी की लिप्सटिक आपके होठो को काला कर सकती है। लिपस्टिक या लिप ग्लॉस में कुछ किस्म के सुगन्धित तत्व मिले होते हैं जिससे कुछ महिलाओं को एलर्जी की समस्या भी हो सकती है इसलिए कोई भी प्रोडक्ट लेने से पहले उसे अपनी त्वचा पर लगा कर जरुर टेस्ट करें। और अच्छे ब्रांड के प्रॉडक्ट ही लें।



Click it and Unblock the Notifications
