Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
सिर्फ सूखी त्वचा के लिए ही नहीं है वैसलीन, जाने इसके और भी फायदे
सर्दियां आते ही लो त्वचा को शुष्क होने से बचाने के लिए वैसलीन का इस्तेमाल हर घर में होने लगता है। यह आम क्रीम और लोशन के मुकाबले काफी ज्यादा अच्छी होती है। यही नहीं लड़कियां तो इसे मेकअप के प्रोडक्ट के तौर पर भा यूज करती हैं। दरअसल वैसलीन पैट्रोलियम जैली है, जिसे नेचुरल वैक्स और मिनरल ऑइल से तैयार किया जाता है, जिसे लगाने से स्किन में नमी आती है और रूखेपन की समस्या से निजात मिलता है।
वैसलीन सिर्फ स्किन के रुखेपन को ही नहीं कम करती है बल्कि इसके ढ़ेरों फायदे है। आप इसका इस्तेमाल और भी कई तरीकों से कर सकते हैं। तो जानते हैं कि हम वैसलीन का इस्तेमाल और किन-किन चीजों के लिए कर सकते हैं।

चेहरे के लिये स्क्रब
यदि आप चेहरे के लिये स्क्रब बनाना चाहती हैं तो वैसलीन में थोड़ा सा दरदरा नमक मिला लें त्वचा पर इसे लगा कर हल्के हल्के मसाज करें। इससे चेहरे के डेड सेल्स हट जाएंगे और साफ त्वचा सामने आए जाएगी, जिससे चेहरा ग्लो करने लगेगा।

ताकि देर तक टिका रहे परफ्यूम
आप अपने शरीर पर लगे परफ्यूम की खुशबू को बरकरार रखना चाहते हैं, तो अपनी कलाई और गले पर परफ्यूम के साथ थोड़ा सा वैसलीन लगा कर रब करें। ऐसा करने से खुशबू देर तक आपके साथ रहेगी।


टूटे और दो मुंइे बालों के लिए
टूटे और दो मुंहे बालों को छुपाने के लिए वैसलीन एक बेहतर उपाय हो सकता है। इसे दोनों हाथों में रगड़कर हल्के हाथ से बालों पर लगाएं।

पुराने जूतों को चमकाने के लिए
पुराने जूतों को नया बनाने में वैसलीन आपकी सहायता कर सकता है। थोड़ा सा वैसलीन अपने जूतों पर रगड़ कर देखिए, जूते चमकने लगेंगे और बिल्कुल नए जैसे दिखाई देंगे।

लिप स्क्रब
अगर आपके होठ सर्दियों में सूखे और फट जाते है तो वैसलीन के साथ चीनी के कुछ दानों को मिलाकर आप खुद के लिए एक लिप स्क्रब तैयार कर सकती है। इसके इसमें अलावा समुद्री नमक मिलाकर शरीर की त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए आप खुद के लिए बॉडी स्क्रब भी तैयार कर सकती है।

ईयररिंग्स पहनने में हो दिक्कत
अगर ईयरिंग्स पहनते वक्त आसानी से कान के अंदर नहीं जा पा रहे, तो बस उस जगह पर थोड़ा सा वैसलीन लगा दीजिए, और बड़ी आसानी से ईयरिंग्स पहन लीजिए।

आईब्रोज को शाइनी बनाने के लिए
अपनी आई-ब्रोज को शाइनी बनाने के लिए भी आप वैसलीन का इस्तेमाल कर सकते हैं, तुरंत चमक आ जाएगी। ये आईब्रो को भी शेप में रखता है। इसके अलावा यह बालों में चमक और उनकी उलझन सुलझाने के लिए भी बेहद कारगर है।

मेकअप रिमूवर
वैसलीन को आप मेक-अप रिमूवर की तरह उपयोग कर सकते हैं। अपना मेकअप साफ करने के लिए बस थोड़ा सा वैसलीन लगाकर, रूई से साफ कर लें, और चेहरा धो लें। इससे अपकी त्वचा नर्म भी हो जाएगी।

नेल पॉलिश के दाग छुड़ाने के लिए
नेल पॉलिश लगाने से पहले नाखून के आसपास की त्वचा क्यूटीकल में वेसलीन लगा लें ताकि नाखूनों के आसपास की त्वचा पर नेल पॉलिश लगाते वक्त लगाएं पॉलिश के दाग और धब्बे छुटाने में मदद मिल सकें।

स्किन पर हेयर कलर से बचने के लिए
कई लोग घर पर ही हेयर कलर का काम करते है। बालों को कलर करते समय कई बार सिर, कान या गले की त्वचा पर कलर लग जाता है। इससे बचने के लिए अगली बार जब भी आप बालों को कलर करें या मेहंदी लगाएं तो उससे पहले अपने फॉरहेड की हेयरलाइन पर वैसलीन जरुर लगाएं।

जूएं भी करती है खत्म
वैसलीन बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। ये बालों से जूंओं को खत्म करने में मदद करती है। जी हां, आपने सही पढ़ा! इसके लिए आपको ज़रूरत है तो बस वैसलीन को अपने स्कैल्प पर लगाने की। इसे थोड़ी देर लगाकर रखें और फिर बालों को धो लें। पर आपको हम एक सच्चाई बता दें कि वैसलीन हटाने के लिए आपको बालों को कई बार धोना पड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
