Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
इन स्टेप्स की मदद से बनाएं रोप ब्रेड हेयरस्टाइल
अगर हेयरस्टाइल सही हो तो आपकी पर्सनैलिटी उभरकर आ पाती है। हमारी पर्सनैलिटी में हेयरस्टाइल अहम भूमिका निभाता है और ये हमारे लुक को पूरी तरह से बदल सकता है। हम ये नहीं कह रहे हैं कि हेयरस्टाइल आपको सुंदर बनाता है बल्कि ये तो आपकी सुंदरता को बढ़ा देता है।
सोचिए ज़रा कि आप दूसरों को इंप्रेस करने के लिए तैयार हुई हैं लेकिन आपका हेयरस्टाइल कपड़ों के साथ मैच नहीं कर रहा तो ये आपके पूरे लुक को खराब कर सकता है। अगर हेयरस्टाइल अच्छा होगा तो इससे आपका भी आत्मविश्वास बढ़ेगा।

अपने लिए कोई ऐसा हेयरस्टाइल चुनें जो आपके चेहरे के आकार को सूट करता हो और आपके स्किन कलर और फीचर्स को मैच करता हो। एक अच्छा हेयरस्टाइल आपकी सादी ड्रेस को भी ग्लैमरस लुक दे सकता है। इससे पता चलता है कि आप खुद पर कितना ध्यान देती हैं। एक अच्छे हेयरस्टाइल से आप दूसरों को भी इंप्रेस कर पाती हैं।
ऐसा कहा जाता है कि हेयर ब्रेडिंग से बाल जल्दी बढ़ते हैं। इससे बालों के झड़ने से छुटकारा मिलता है और ये बालों के लिए सुरक्षा का काम करते हैं लेकिन बहुत ज़्यादा टाइट ब्रेड करने से बाल टूट भी सकते हैं। बाल इतने ही टाइट बांधने चाहिए कि उससे आपको दर्द महसूस ना हो।
आप किसी भी मौके पर रोप ब्रेडेड हेयरस्टाइल बना सकती हैं। रोप ब्रेडेड हेयरस्टाइल का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में सबसे पहले डिज़नी प्रिंसेस हेयरस्टाइल का ख्याल आता है। खैर, ये हेयरस्टाइल बनाना कोई मुश्किल नहीं है। तो चलिए एक नज़र डालते हैं इस हेयरस्टाइल की स्टेप बाय स्टेप गाइड पर।
5 सिंपल स्टेप में कैसे बनाएं डिज़नी प्रिंसेस रोप ब्रेड
पहला स्टेप
किसी भी तरफ से बालों की क्लीन साइड लें और अपने बालों के आगे का सेक्शन इस तरह पकड़ें कि इसमें बाल ना तो बहुत ज्यादा हों और ना ही बहुत कम।
दूसरा स्टेप
बाकी बालों को क्लिप से बांध दें और अलग कर दें।
तीसरा स्टेप
जो सेक्शन आपने चुना है उसके दो छोटे हिस्से लें और एक-दूसरे में गूंथ दें। इसके बाद बालों का दूसरा छोटा हिस्सा लें और ऐसा ही करें। आप देखेंगीं कि बाल रोप की तरह बनते जा रहे हैं।
चौथा स्टेप
पीछे की ओर ले जाकर इन्हें ट्विस्ट करती रहें। बॉबी पिंस से पिन अप कर दें।
पांचवा स्टेप
अब जिन बचे हुए बालों को आपने क्लिप से बांधा था उन्हें भी स्टेप तीन की तरह ब्रेड में बांध लें। इस तरह आपका रोप ब्रेड लुक तैयार है।
रोप ब्रेडिंग का दूसरा तरीका
इलास्टिक बैंड और बॉबी पिंस की मदद से एक और तरीका भी है जिससे आप रोप ब्रेड बना सकते हैं।
पहला स्टेप
बालों को दो हिस्सों में बांटकर कानों के नीचे पोनीटेल बना लें।
दूसरा स्टेप
इलास्टिक बैंड की मदद से बालों का थोड़ा सा हिस्सा लें और बालों को बांध दें। बैंड को कुछ इस तरह बांधें कि वो दिखे ना। अब बालों को बॉबी पिन से बांध दें।
तीसरा स्टेप
पोनीटेल को दो बराबर भागों में बांट दें और हर सेक्शन को उसी दिशा में ट्विस्ट करें।
चौथा स्टेप
अब दूसरी तरफ के बालों को भी ट्विस्ट करें।
पांचवा स्टेप
बीच के बालों को इलास्टिक बैंड से क्लियर करें।
नोट: जितना ज़्यादा टाइट आप ट्विस्ट करेंगी उतना ही बालों के गिरने का डर रहेगा। ऐसे में आपको बालों को इस तरह से बांधना चाहिए कि वो सुंदर दिखें।
रोप ब्रेड हेयरस्टाइल बहुत आसान होता है और ये काफी रॉयल भी दिखता है। इसे आप शाम को पार्टी के साथ-साथ ऑफिस की मीटिंग के लिए भी बना सकते हैं। रोप ब्रेड के लिए बालों में कुछ ज़्यादा करने की भी ज़रूरत नहीं है। बस नॉर्मल शैंपू और कंडीशनिंग करें। ये हेयरस्टाइल लंबे, मध्यम और घुंघराले बालों पर सबसे ज़्यादा अच्छा लगता है।
हर लड़की डिज़नी प्रिंसेस की तरह खूबसूरत दिखना चाहती है। आप भी प्रिंसेस एल्सा की तरह अपने बालों में ब्रेड स्टाइल बनाकर खूबसूरत दिख सकती हैं।
रोप ब्रेड के लिए कुछ टिप्स
ब्रेडिंग करते समय बालों के हर हिस्से को अच्छी तरह से ट्विस्ट करें ताकि बाल ढीले ना रह जाएं। अगर आपके बाल बहुत पतले हैं तो आप ब्रेड को थोड़ा ढीला छोड़ सकती हैं।
रबड़ बैंड का इस्तेमाल ना करें क्योंकि इसे निकालते समय बहुत दर्द होता है।
रोप ब्रेड फ्रंट मेस्सी कर्ल के साथ भी बहुत जंचता है और आप इस पर कोई भी एसेसरी लगा सकती हैं।
बेहतर होगा अगर आप ब्रेड बनाने से पहले लिव-इन-कंडीश्नर का इस्तेमाल करें। इससे ब्रेड और साफ दिखेगी।
परफेक्ट ब्रेड हेयरस्टाइल पाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति से इसे बनवाएं।
आप जितनी ज़्यादा रोप ब्रेड बनाने की प्रैक्टिस करेंगी उतनी ही जल्दी इसमें परफेक्ट हो पाएंगी इसलिए थोड़ा धैर्य रखें।



Click it and Unblock the Notifications
