Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
रातों-रात ऐसे हटाएं डार्क सर्कल

डार्क सर्कल, यानि कि आंखों के नीचे पड़े काले घेरे किसी की भी खूबसूरती में एक धब्बे की तरह हो सकते हैं। अकसर डार्क सर्कल के बढ़ने की वजह वंशानुगत माना जाता है, जो उम्र बढ़ने के साथ बढ़ता है। लेकिन, यह ज़रूरी नहीं है कि डार्क सर्कल हमेशा उम्र बढ़ने की वजह से होते हैं। यह प्रदूषण, धूम्रपान, नींद की कमी, अस्वस्थ आहार आदि कई अन्य कारणों की वजह से भी हो सकता है।
हालांकि, उचित देखभाल के साथ, रातोंरात डार्क सर्कल से छुटकारा पाना संभव है। आजकल, बहुत सारे कॉस्मेटिक उत्पाद हैं जो एक दिन में डार्क सर्कल को हटाने का दावा करते हैं। लेकिन आगे चलकर इनके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।
इसलिए, डार्क सर्कल को हटाने के लिए प्राकृतिक इलाज का उपयोग करना हमेशा बेहतर होता है। इस आर्टिकल में, हम ऐसे ही कुछ प्राकृतिक उपचार के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से रात भर में डार्क सर्कल से छुटकारा पाया जा सकता है।

खीरे के स्लाइस (टुकड़ा)
खीरा में एस्ट्रिजेंट गुण होते हैं, जो आसानी से और प्रभावी ढंग से आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्कल को ठीक करने में मदद करता है।
1. इसे आसानी से इस्तेमाल करने के लिए, खीरे के स्लाइस को लगभग 30 मिनट तक फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
2. इसके बाद खीरे के इन स्लाइस को आंखों पर रखें और लगभग 20 मिनट तक छोड़ दें।
यह ना केवल डार्क सर्कल से छुटकारा दिलाने में मदद करता है, बल्कि आंखों के नीचे सूजन को कम करने में भी मदद करता है।
गुलाब जल
गुलाब जल के सौंदर्य लाभ से ज़्यादातर लोग वाकिफ हैं और गुलाब जल का इस्तेमाल स्किन को साफ और फिर से जीवंत करने में मदद करता है। आंखों के लिए और डार्क सर्कल को दूर करने के लिये भी गुलाबजल प्रभावी होता है।
1. सबसे पहले 2 बड़े चम्मच गुलाब जल लें और इसमें कुछ मिनट के लिए कॉटन बॉल (रुई के टुकड़ों) को भिगो दें।
2. इसके बाद अपनी आंखें बंद करें और गुलाब जल से भिगे रुई के टुकड़े को अपनी आंखों पर रखें।
3. इसे 15 मिनट तक अपनी आंखो पर रहने दें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें।
दूध
दूध त्वचा को मॉइस्चराइज़ करने में मदद करता है क्योंकि इसमें लैक्टिक एसिड होता है। इसलिए, यह प्राकृतिक रूप से आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्कल और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके लिये आपको बस ठंडे दूध की जरूरत है।
1. ठंडे दूध में एक रुई के टुकड़े को डुबो दें और इसे आंखों के नीचे रखें, इसे करीब 15 मिनट तक आंखों पर रहने दें।
2. तेज़ी से और बेहतर परिणामों के लिए दिन में दो या तीन बार इसे कर सकते हैं।
3. आप इस उपाय को जितना ज़्यादा करेंगे, उतनी ही तेज़ी से आपकी आंखों से डार्क सर्कल हटेंगे।
नींबू का रस
नींबू का रस डेड स्कीन हटाने और स्किन को चमकदार बनाने में मदद करता है।
1. रुई के टुकड़े की मदद से अपनी आंखों के नीचे नींबू का रस लगाएं।
2. इसे 10 मिनट तक छोड़ दें और फिर इसे नॉर्मल पानी से धो लें।
3. आप इसे हर दिन दो बार, सुबह और रात में कर सकते हैं।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेट करने और इसे पोषण देने में बहुत प्रभावी है।
1. एक ताज़ा एलोवेरा के पत्ते को लेकर इसे निचोड़ कर जेल निकालें।
2. आप मार्केट में मौजूद एलोवेरा जेल का भी उपयोग कर सकते हैं।
3. अपनी आंखों के नीचे एलोवेरा जेल को लगाएं और धीरे-धीरे मालिश करें।
4. फिर इसे 10-15 मिनट तक छोड़ दें।
5. 10 मिनट के बाद, इसे एक कॉटन पैड की मदद से हटा दें।
ग्रीन टी के बैग्स
ग्रीन टी के बैग आपकी आंखों के नीचे काले घेरे को कम करने में मदद करते हैं, क्योंकि इसमें ऐसे गुण होते हैं जो आपकी आंखों को रिफ्रेश करते हैं और डार्क सर्कल को हटाने में मदद करते हैं।
1. आपको केवल 2 ग्रीन टी के बैग की ज़रूरत है।
2. टी-बैग को पानी में डुबोएं और 30 मिनट तक फ्रिज में ठंडा करें।
3. इसके बाद, इन ठंडे टी-बैग को अपनी आंखों पर रखें और 15 मिनट तक छोड़ दें।
4. इसके बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी में धो लें। आप इसे एक दिन में एक बार कर सकते हैं।
शहद
शहद त्वचा को पोषण देने के साथ ही इसे मुलायम बनाता है।
1. आंखों के नीचे कच्चे शहद को लगाएं और इसे 20 मिनट तक रहने दें।
2. फिर इसे नॉर्मल पानी से धो लें और सूखने दें।
3. जल्दी और बेहतर परिणामों के लिए हर दिन दो बार आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications