Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Eye Drops के इन कमाल के फायदों को सुन, आप भी इसे हैंडबैग में रखना नहीं भूलेंगी

दिन भर बाहर रहने से आँखों में जाने वाली गंदगी और ख़राब जीवनशैली के कारण आजकल अधिकतर लोगों को आँखों में इन्फेक्शन जैसी समस्याएं हो जाती है जिससे निजात पाने के लिए कई लोग आई ड्रॉप का इस्तेमाल करते है। आंखों में फुंसी हो गई हो या फिर जलन आई ड्रॉप की दो बूंदे से आंखों की हर समस्या का हल आसानी से निकाल लिया जाता है। लेकिन आपको जानकार अचम्भा होगा कि आईड्रॉप का यूज आप आंखों की ड्राईनेस, खुजली और रेडनेस को दूर करने के अलावा आप इसे अपनी ब्यूटी को बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं।
आईड्रॉप से आप न सिर्फ डार्क सर्किल बल्कि मुंहासों की समस्या से भी निजात पा सकते है। आइए जानते है कैसे आज हम आपको आईड्रॉप्स से जुड़े कुछ ब्यूटी हैक्स के बारे में बताने जा रहे है।

जिन्हें फॉलो करके आप मेकअप और ब्यूटी से जुड़ी समस्याओं का हल निकाल सकती है।
मुंहासों से फुंसी हटाने के लिए
अगर आपको स्किन पर कहीं दाग या छोटी- मोटी फुंसी हो गई है तो उस पर आईड्रॉप्स की दो तीन बूंदे डाल दें। ये रेडनेस को हटाने के साथ ही सूजन को कम देगी।
सूजी हुई आंखों के लिए
अगर आप रात भर जागे हैं और आपकी आंखें फूली और थकी हुई दिखाई दे रही हैं तो आंखों में आईड्रॉप डालने के साथ ही उसे आंखों के नीचे भी लगा लें। आंखों का इरिटेशन खत्म होने के साथ ही ये ब्राइट दिखाई देंगी।
वैक्सिंग और डाई
आईब्रोज की वैक्सिंग और डाई कराना बहुत ही मुश्किल भराकाम होता है। अगर आप ये करवा रहे है तो डाई या वैक्सिंग करवाने से पहले आंखों के भौंहों के ऊपर और नीचे आई ड्रॉप्स की एक पतली लाइन को अप्लाई कर दें। इससे वैक्सिंग के बाद लगी हुई वैक्स और डाई के बाद छूटा हुआ कलर आसानी से हट जाएगाा।
मेकअप रिमूवर
आंखों के मेकअप को निकालने के लिए आपको कुछ बूंदें आईड्रॉप की कॉटन पर डालकर आंखों का साफ करें। मिनटों में मेकअप क्लीन हो जाएगा।
डार्क सर्किल गायब करने के लिए
चेहरे के डार्क सर्कल को गायब करने के लिए आप ने बहुत ही सारे महंगे डार्क सर्किल के लिए महंगे प्रॉडक्ट लगाए होंगे लेकिन आपने ये सस्ता और आसान ट्रिक नहीं अपनाया होगा। दो बूंद आईड्रॉप की आंखों के नीचें लगाने से कुछ दिन में ही डार्क सर्कल गायब हो जाते है।
लाइनर और मस्कारा रहे हाइड्रेड
अगर लाइनर और मस्कारा काफी समय से सूखे पड़े हुए है और आपको इसको यूज नहीं कर पा रही है तो इसे फैकिएं नहीं। इसमें थोड़ा सा आईड्रॉप मिला ले और इसे आगे तक के लिए लम्बा यूज कर सकते हैं।
आईशेडो को बनाए रखने के लिए
अगर आप आईड्रॉप की कुछ बूंदे आईशेडो में मिला देती हैं तो ये उसके कलर को और भी ज्यादा ब्राइट कर देता है। इसके साथ ही यह आईशेडो को लंबे समय तक रखता है।



Click it and Unblock the Notifications
